Monday, December 29, 2014

साल 2015 में मुंबईकरों को पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी

साल 2015 में मुंबईकरों को पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। यह संभावना बीएमसी ने झीलों में पानी की मौजूदा स्थित को देखते हुए जताई है।
बीएमसी के जलापूर्ति विभाग ने मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात तालाबों का लेखा-जोखा पेश किया है। इसके अनुसार सभी झीलों में अभी करीब 1127971 मिलियन लीटर पानी है। मुंबईकरों को रोजाना करीब 3940 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। जलापूर्ति विभाग के मुताबिक मुंबई को पानी देने वाली सातों झीलों में जमा पानी करीब 10 महीने तक की आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।

फिलहाल ऐसे अनेक वॉर्ड है जहां निरंतर पानी की समस्या बनी हुई है। जैसे कि के- वेस्ट वॉर्ड का पहाड़ी इलाका- जहां लोगों को पूरे साल इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही विक्रोली हीलसाइड और कुर्ला भाग में सबसे ज्यादा पानी की दिक्कत रहती है।

No comments:

Post a Comment