Friday, May 8, 2015

दुखों को दूर करने के लिए वरजिन लड़कियां मांगता था

थाणे पुलिस ने एक ऐसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो दुखों को दूर करने के लिए वरजिन लड़कियां मांगता था । इस बाबा पर 22 नाबालिग लड़कियों का रेप करने का आरोप है। यह बाबा गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट दूर करने के नाम पर उनके बच्चों से रेप करता था
पुलिस ने 42 साल के LIC एजेंट और तांत्रित होने का दावा करने वाले विजय तोंबरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे अरेस्ट किया। इस दौरान पुलिस ने घर से 15 साल की एक लड़की को भी छुड़ाया। पुलिस ने बताया है कि तोंबरे शहर में कई जगहों पर अपने एजेंट तैनात करता था, जो उसे गरीब परिवारों के बारे में बताते थे।

पुलिस ने बताया है कि तोंबरे की ज्यादातर मेसेंजर महिलाएं होती थीं। ये महिलाएं लोगों को तोंबरे की 18 सालों से समाजसेवा की फर्जी कहानियां सुनाकर अपने जाल में फंसाती थीं। शिकारों के सामने नकली परिवारों को भी पेश किया जाता था, जो तोंबरे की जादुई शक्तियों के बारे में उन्हें बताते थे। थाणे क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें तीन महीने पहले तोंबरे के बारे में जानकारी मिली थी। तब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी, पर वह बच निकला था। इस बार पुलिस ने अपने एक इन्फॉर्मर को परेशान बिजनसमेन बनाकर तोंबरे के पास भेजा, जिसने काफी नुकसान होने का ढोंग किया। तोंबरे ने कहा कि उसके दुखों का अंत तभी हो सकता है, जब वह उसे एक वरजिन लड़की लाकर अर्पित करे। तोंबरे ने कहा कि उसके शरीर में एक ताकतवर आत्मा आएगी और लड़की के साथ सेक्स करेगी। आरोपी का कहना था कि वह जितनी बार उस वरजिन लड़की से संबंध बनाएगा उतना ही उसके परिवार के दुखों में कमी आएगी।
जैसे ही तोंबरे ने लड़की को कमरे में बंद किया तो इन्फॉर्मर ने पुलिस को इशारा कर दिया और पुलिस उसके फ्लैट में घुस गई और लड़की को बचा लिया। पुलिस ने तोंबरे की मुख्य सहयोगी जानकी हिंडाले को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी पर पॉस्को ऐक्ट और ऐंटी-ब्लैक मैजिक ऐक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

No comments:

Post a Comment