Sunday, January 31, 2010

टक्कर मार देने से दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई

मुंबई में शुक्रवार देर रात नशे में धुत एक महिला ने अपनी कार से पुलिस की क्वॉलिस कार और दो अन्य गाड़ियों को टक्कर मार देने से दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मरने वालों में एक पुलिस सबइंसपेक्टर भी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा मैरिन लाइंस के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे हुआ। नशे में धुत 27 साल की नूरिया युसूफ अहलूवालिया की होंडा सीआरवी गाड़ी की चपेट में ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी और दो अन्य वाहन आ गए। एल.टी.मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार मेडिकल जांच में पता चला कि नूरिया नशे में थी, जिस वजह से वह अपनी गाड़ी पर काबू नहीं रख सकी। नूरिया को अरेस्ट कर लिया गया है। उसे बाद में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 5 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार अफजल मुखमोजिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल सब इंसपेक्टर दीनानाथ शिंदे की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को बॉम्बे अस्पताल और गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरे घायल पुलिसकर्मियों की पहचान लाला शिंदे, शेलेन्द्र जादव, अशोक शिंदे और अर्जुन गायकवाड़ के रूप में हुई है।

No comments:

Post a Comment