Monday, May 25, 2009

कारोबार में मंदी के चलते यहाँ के व्यापारियों ने भी आत्महत्या करना शुरू कर दिया है।

कर्ज में डूबे किसानों की तरह अब कारोबार में मंदी के चलते यहाँ के व्यापारियों ने भी आत्महत्या करना शुरू कर दिया है। शनिवार रात शहर के एक हार्डवेयर व्यापारी ने गले में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस सत्रों के अनुसार तिलक चौक स्थित मयुर बिल्डिंग में रहने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार बाबूलाल जैन (32) शहर के तीन बत्ती इलाके में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। बताया जाता हे कि मंदी के चलते उनका कारोबार काफी गड़बड़ा गया था। जिसके कारण उनके ऊपर कर्ज भी बढ़ गया था। यही कारण है कि शनिवार रात लगभग आठ बजे बीजेपी नेता विनोद कुमार जैन ने छत के हुक से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। निजामपुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन जैन के आत्महत्या करने के कारणों का सही पता नहीं चला है। विनोद जैन के आत्महत्या को लेकर यहाँ के व्यापारियों सहित बीजेपी कार्यकर्ता काफी सकते में है।

No comments:

Post a Comment