Friday, April 3, 2009

मुंबई और दिल्ली विदेशियों की राय में रहने के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों में

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और दिल्ली विदेशियों की राय में रहने के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों में चौथे और आठवें नंबर पर हैं। ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंट फर्म मर्सर के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जब काम के लिए विदेश भेजा जाता है, तो उसमें कर्मचारी के रहने के खर्च के अलावा दूसरे खर्चों को जोड़कर उस शहर में रहने के खर्च का आकलन किया जाता है। महंगे शहरों की लिस्ट में रूस का मॉस्को शहर टॉप पर है। तोक्यो दूसरे और हांगकांग तीसरे नंबर पर है। अमेरिका का न्यू यॉर्क शहर मुंबई के बाद पांचवें नंबर पर है। सर्वे के मुताबिक, विदेशियों के लिए रहने के लिहाज से मुंबई तो अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर और चीन की राजधानी पेइचिंग से भी महंगा साबित हुआ है। फरवरी 2009 के लिए किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, विदेशियों के लिए किराए के रहने की जगह के लिहाज से मुंबई दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। महंगे शहरों की सूची में दिल्ली आठवें नंबर पर है। सितंबर 2008 में हुए सर्वेक्षण में मुंबई महंगे शहरों की सूची में पांचवें नंबर पर था। तब लिस्ट में दिल्ली का नंबर छठा था।

No comments:

Post a Comment