Sunday, February 1, 2009

मेधा पाटकर के खिलाफ वारंट

मेधा पाटकर के खिलाफ वारंट

जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर के खिलाफ मानहानि के एक मामले में अदालत ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट आर. जी. चौधरी ने मंगलवार को पाटकर के अदालत में पेश न होने के बाद वॉरंट जारी किया है। अदालत में पेश होने के लिए पाटकर को चार बार समन जारी किया गया था। नैशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के अध्यक्ष वी. के. सक्सेना ने पाटकर के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पाटकर ने 2006 में एक टीवी इंटरव्यू में सक्सेना पर सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड से सिविल कॉन्ट्रैक्ट लेने का आरोप लगाया था।

No comments:

Post a Comment