Thursday, November 12, 2015

हिंदुत्व की खातिर

मुखपत्र 'सामना' में भाजपा की खुली आलोचना करने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बिहार में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के विचार की खाई भरने के लिए पार्टी ऐसा कर सकती है। शिवसेना राजग का हिस्सा है और उसने बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा था। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के मेयर पद पर पार्टी के राजेन्द्र देवलेकर के चुने जाने के बाद कल्याण में पत्रकारों से चर्चा में ठाकरे ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पहले पार्टी अन्य राज्यों में चुनाव मैदान में उतरने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन वह हिंदुत्व की खातिर ऐसा करने को तैयार है।

No comments:

Post a Comment