Monday, May 5, 2014

मुंबई में 222 जल-जमाव क्षेत्र

बारिश में मुंबई को जल-जमाव से बचाने के लिए बीएमसी हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन स्थितियों में सुधार होता नहीं दिख रहा है। बीएमसी के ताजा सर्वे में 222 जल-जमाव क्षेत्र होने का पता चला है। पिछले साल भी मुंबई में 222 जल-जमाव क्षेत्र थे। प्रशासन का दावा था कि इस साल जल-जमाव क्षेत्र कम कर दिए जाएंगे। हालांकि, यह सच साबित होता नहीं दिख रहा है। इस साल बीएमसी ने जल-जमाव क्षेत्रों की निगरानी के लिए 'कैचमेंट इंजिनियर' नियुक्त किया जाएगा। बीएमसी 80 सब इंजिनियर को यह जिम्मेदारी सौंपेगी। 

No comments:

Post a Comment