Sunday, September 13, 2009

बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान ने अहिराजपुर गांव को गोद लिया

बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान ने उड़ीसा के केंद्रपाड़ा जिले के एक सुदूर गांव अहिराजपुर में बिजली उपलब्ध कराने में मदद की। इस परियोजना के स्थानीय संयोजक बिरजा प्रसाद पाती ने बताया कि खान ने राजनगर तहसील के अहिराजपुर गांव को गोद लिया। एनडीटीवी के अभियान 'लाइट ए बिलियन लाइफ' के तहत इनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) के सहयोग से सौर ऊर्जा द्वारा पूरा गांव रोशन किया गया। पांच सौ लोगों की आबादी वाले इस गांव में 100 घर हैं। गांव के वार्ड सदस्य तपस मंडल ने शाहरुख को धन्यवाद देते हुए कहा हैं कि यहां कई लोगों ने उनका नाम नही सुना लेकिन इस परियोजना के बाद स्थानीय लोगों शाहरुख के बारे में जानने को उत्सुक हैं। मंडल ने कहा, 'सोलर लैंप से सबसे अधिक फायदा महिलाओं और स्कूल के छात्रों को हो रहा है।' अहिराजपुर के अलावा मयूरभंज जिले के दो गांव जडापाला और ताराजोडी भी किंग खान की मदद के कारण रोशनी से जगमगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment