Saturday, October 17, 2009

ये दोनों सीरियल किलर हैं।

गोवा पुलिस ने शुक्रवार को वसई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं-चंद्रकांत तलवार व साइरन रॉड्रिग्स। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों सीरियल किलर हैं। शक है गोवा में पिछले कुछ दिनों में हुई कम से कम चार हत्याओं में ये शामिल थे। गोवा में पिछले कुछ दिनों में कुल दस लोगों की लाशें मिली थीं। गोवा पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि इन 10 शवों में से 8 हत्या के मामले हैं। इनमें से चार एक परिवार से जुड़ी हुई हत्याएं हैं। पुलिस ने परिवार से जुड़े हत्याकांड में गुरुवार सुबह पहले बाबू रेड्डी नामक शख्स को गिरफ्तार किया। बाद में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारे गए लोगों में 35 साल की एक महिला भी थी, जिसका हत्या से पहले यौन उत्पीड़न किया गया था। एसपी आत्माराम देशपांडे ने पत्रकारों से कहा कि कबाड़ चोरी करने वाले गिरोह ने दो बच्चों समेत चार लोगों की हत्या की थी। आरोप है कि हत्यारे कबाड़ चुराने आए थे और उन्होंने एक महिला से बलात्कार करना चाहा। इसका विरोध करने पर उन्होंने चारों को मौत के घाट उतार दिया। शवों को पणजी शहर की खाड़ी से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार से जो चार अन्य शव बरामद किए गए वे भी हत्या के मामले हैं। वसई में शुक्रवार को गिरफ्तार हुए आरोपियों पर इन्हीं अन्य चार हत्याओं में शामिल होने का शक है। इन चार हत्याओं में 16 साल की एविटा रॉड्रिग्स की हत्या भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 अक्टूबर को मोरजिम में जो दो शव बरामद हए, वे आत्महत्या के मामले हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment