Friday, October 9, 2009

संजय निरूपम गिरफ्तार और रिहा

कांग्रेस सांसद संजय निरूपम और पार्टी के उम्मीदवार भरत पारेख को नगर पुलिस ने मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदीवली में गैरकानूनी रूप से चुनाव सभा करने और दंगा फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। चारकोप चौकी के लालजीपाड़ा बस्ती में निरूपम और पारेख की उपस्थिति पर आपत्ति को लेकर मध्य रात्रि में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निरूपम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बुधवार रात बस्ती में रहने वालों के बीच शराब और पैसे बांटे। जबकि निरूपम ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अन्य दलों के नेताओं द्वारा पारेख के विरोध में मतदान करने को लेकर वालों को धमकाने की सूचना मिलने के बाद वह चारकोप विधानसभा क्षेत्र में गए थे। पारेख चारकोप विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। निरूपम और पारेख को चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार किया फिर बाद में 950 रुपए के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।

No comments:

Post a Comment