Thursday, June 26, 2014

आखिरकार म्हाडा के घरों की लॉटरी निकली

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार म्हाडा के घरों की लॉटरी निकाली गई। इसमें मुंबई तथा कोकण बोर्ड के 2641 घरों में से वैसे कुल 2641 घरों के लिए लॉटरी में आवेदन मंगाए गए थे लेकिन 52 घर मुख्यमंत्री कोटे में आरक्षित हैं। बांद्रा वेस्ट में आयोजित लॉटरी के लिए पब्लिक भी बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। लॉटरी में निकाले गए घरों में से 1791 घर कोकण मंडल के वहीं, 798 घर मुंबई बोर्ड के थे। लॉटरी में असफल हुए उम्मीदवारों के लिए म्हाडा ने अगले साल फिर 3000 घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा की है। इससे घरों की तलाश में लगे लोगों को मौका मिल सकेगा। गौरतलब है कि म्हाडा के घरों की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। इसलिए हर साल बड़ी संख्या में लोग इन घरों के लिए आवेदन करते हैं।
म्हाडा के घरों के लिए मुंबई बोर्ड में 84108 लोगों ने वहीं कोकण बोर्ड में 9000 से अधिक लोगों ने अप्लाई किया था। म्हाडा आने वाले समय में भी अफॉर्डेबल घरों की लॉटरी निकालती रहेगी। कोकण बोर्ड के घरों की ऊंची कीमतों के चलते यहां काफी कम लोगों ने अप्लाई किया था। कई कैटिगिरी ऐसी भी रही जहां पर कोई आवेदन नहीं था। ऐसे में, उन्हें दूसरी कैटिगिरी के लोगों को दिया जाएगा।

म्हाडा की लॉटरी जिन लोगों को नहीं मिल पाई है,उन्हें अगले 10 से 15 दिनों में से पैसे रिटर्न मिल जाएगा। डिपॉजिट के पैसे उन्हें बैंक अकाउंट में मिलेंगे। वहीं,लॉटरी लगे लोगों को कागजात जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने में काफी समय लगेगा। अभी पिछले साल की लॉटरी वालों की प्रक्रिया चल रही है। म्हाडा के अधिकारी विनोद जगदाले को दूसरी बार लॉटरी लग गई। पिछली साल भी उन्हें लॉटरी लगी थी। उन्होंने अभी किसी भी घर का पजिशन नहीं लिया है। म्हाडा के अनुसार,उन्हें एक घर वापस करना होगा।
मलाड वेस्ट में भाड़े पर रहने वाले विशाल जाधव (21) को पहली बार आवेदन में ही बोरिवली में घर मिल गया। नौकरी करने वाले विशाल को उम्मीद भी नहीं थी कि लॉटरी लग जाएगी।

No comments:

Post a Comment