Sunday, February 9, 2014

मोनो रेल रविवार 9 तारीख को एक सप्ताह पुरानी

मुंबई की नई सवारी मुंबईकरों को खासी रास आ रही है। अपने पहले ही सप्ताह में मोनो ने बड़ी तादात में यात्रियों को आकर्षित किया। बीती दो फरवरी से शुरू हुई मोनो रेल रविवार 9 तारीख को एक सप्ताह पुरानी हो गई। इस एक सप्ताह में मोनो में यात्रा करने वालो की संख्या एक लाख के जादुई आंकड़ें से भी अधिक रही। आठ फरवरी तक कुल 1, 36, 865 यात्री मोनो रेल का आनंद ले चुके थे, जबकि पहले सप्ताह कुल टोकन बिक्री 1,32, 523 रही। मोनो रेल द्वारा पहले सप्ताह 14, 24, 810 रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया गया। इस पूरे सप्ताह मोनो रेल ने अपने वडाला -चेंबूर रूट पर 512 फेरे लगाए। इस दौरान कुल 1,409 स्मार्ट कार्ड बिके। इस तरह टोकन और स्मार्ट कार्ड मिलाकर कुल बिक्री 1,33, 932 रही।
मोनो रेल को मिले इस रेस्पॉन्स से हम लोग (MMRDA) काफी उत्साहित है। मोनो को मिले इस प्रतिसाद से साफ हो जाता है कि मुंबईकर आरामदायक यात्रा के हमेशा से इच्छुक रहे हैं, और इसे पसंद करते हैं।

No comments:

Post a Comment