वाशी से सटे जुहू गांव के निवासियों में यहांखुले कई लॉजिंग - बोर्डिंग होटेलों के खिलाफ आक्रोश बढ़ताही जा रहा है। इसके चलते यहां की महिलाओं व लड़कियों काआना - जाना दूभर हो गया है। यहां के नागरिकों ने कई तरहसे अपना विरोध दर्ज कराया , लेकिन कोई नतीजा नहींनिकला। अब लोग एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। इसकेतहत रविवार को जुहू गांव में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में करीब 250 से 300 महिलाएं शामिल हुईं। सभीलॉजिंग - होटेल को हटाने की मांग कर रही थीं। बैठक में पूर्वमहापौर अनजानी भोइर , नगरसेवक प्रभाकर भोइर , पूर्व नगरसेवक रमण भोइर तथा शिवसेना शाखा प्रमुखसंजय पाटिल समेत कई अन्य नागरिक भी उपस्थित थे। आंदोलन पर आगे की चर्चा के लिए 7 अप्रैल को एक औरबैठक बुलाई गई है।
Thursday, April 4, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment