Thursday, June 27, 2013

22 साल की लड़की को घर में अकेले पाकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप करने की कोशिश

 पिज्जा डिलिवरी बॉय ने वरली में 22 साल की लड़की को घर में अकेले पाकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की ने इस पिज्जा हट का विज्ञापन एक पैमफ्लेट में पढ़ा था। यह पैमफ्लेट घर आने वाले किसी न्यूजपेपर के बीच पड़ा हुआ था। लड़की ने इस विज्ञापन को पढ़ने के बाद इस पिज्जा हट में मंगलवार को पिज्जा का ऑर्डर दिया। कुछ मिनट बाद 17 साल का लड़का पिज्जा लेकर लड़की के घर भी पहुंच गया। लड़की ने बदले में उसे पेमेंट भी कर दिया।

लड़के ने देखा कि लड़की घर में अकेली है। वह इसके बाद 10 मिनट के अंदर फिर लड़की के घर आया और उससे बोला कि मैं गलत ऑर्डर आपको दे गया हूं, यह किसी और के घर का पिज्जा है। जैसे ही लड़की पिज्जा लेने वापस अंदर गई, आरोपी भी घर के अंदर घुस गया और फिर उसने चाकू की नोक पर लड़की के साथ रेप की कोशिश की। उसने लड़की को घायल भी किया, लेकिन लड़की के जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। बाद में बिल्डिंग के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फिर पिज्जा हट मालिक से आरोपी का अड्रेस निकाला और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment