Thursday, July 31, 2014

विधानसभा के दो मौजूदा विधायक कतार में

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ऐन पहले शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक राजनेताओं का रेला बढ़ता जा रहा है। विधानसभा के दो मौजूदा विधायक कतार में बताए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें एक राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस और एक कांग्रेस का है। एमएनएस का विधायक मुंबई-ठाणे इलाके है और कांग्रेस विधायक विदर्भ का वरिष्ठ विधायक है।
चर्चा है कि शिवसेना में शामिल होने का प्रस्ताव इन विधायकों की ओर से आया है। वैसे, माना जाता है कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दावे ठुकराकर 'बाहरी' उम्मीदवार शिवसेना में 'इम्पोर्ट' करने के खिलाफ हैं। मगर मुंबई-ठाणे इलाके में एमएनएस और विदर्भ इलाके में कांग्रेस को झटका देने का मौका पार्टी छोड़ना नहीं चाहती।
अगले एक-दो दिनों में दोनों विधायकों की 'मातोश्री' बंगले में शिवसेना अध्यक्ष से मुलाकात के साथ ही उनका शिवसेना प्रवेश घोषित कर दिया जाएगा।
इधर, सांगली जिले से खानापुर सीट के पूर्व विधायक अनिल बाबर ने शिवसेना में काम करने की इच्छा व्यक्त की है। शिवसेना भवन में उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। शिवसेना नेता सुभाष देसाई, नीलम गोरहे और अनिल देसाई मौजूद थे।

Monday, July 28, 2014

(आरएफक्यू) भरने की तारीख को 2 सितंबर तक

नवी मुंबई में बनाए जाने वाले नए एयरपोर्ट के लिए पात्रता के लिए आग्रह (आरएफक्यू) भरने की तारीख को 2 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। नागरिक उड् ‌ डयन मंत्रालय ने सिडको के आग्रह पर यह फैसला किया है। सिडको इस प्रॉजेक्ट की नोडल एजेंसी है। पिछले सप्ताह सिडको ने नागरिक उड् ‌ डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को संशोधित निविदा दस्तावेज सौंपा था जिसे तत्काल मंजूरी दे दी गई। 18 जून के बाद टेंडर की तारीख दो बार बढ़ाई जा चुकी है। सिडको के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय भाटिया ने के मुताबिक टेंडर भरने वालों ने मौजूदा दस्तावेज में कुछ बदलाव का आग्रह किया था। हमने इसमें संशोधन किया है और मंत्रालय ने इसको मंजूर कर लिया है। संशोधित टेंडर के अनुसार कंपनियों के लिए अब आरएफक्यू जमा कराने को एक माह का अधिक यानी 2 सितंबर तक का समय होगा। 

Thursday, July 24, 2014

कमिश्नर बिपिन मलिक की जांच कराने की मांग

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के 'महाराष्ट्र सदन' और इसके कमिश्नर बिपिन मलिक की जांच कराने की मांग की है। वे गुरुवार को नासिक दौरे के समय पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी कर्मचारी को रोजे के दौरान जबरन रोटी खिलाने का उनके पार्टी सांसदों का कोई इरादा नहीं था। विरोधी पार्टियां मामले को तूल देकर राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विरोधियों को याद रखना चाहिए कि उनका मुकाबला शिवसेना से है।
उद्धव ने कहा कि बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने कागजात पेश करते हुए दिल्ली के महाराष्ट्र सदन के निर्माण के दौरान हुई धांधली का पर्दाफाश किया है। इसलिए निर्माण के समय से लेकर आजतक दिए गए सभी ठेकों की जांच होनी चाहिए, ताकि सच बाहर आ सके। उन्होंने मराठी कलाकारों को सदन में कमरे न मिलने का मामला भी उठाया। शिवसेना अध्यक्ष ने टिप्पणी की है कि अगर ऐसा है तो 'महाराष्ट्र सदन' का नाम बदलकर 'लॉजिंग-बोर्डिंग' कर देना चाहिए।
औरंगाबाद में बुधवार को ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना इतनी गिरी हुई हरकत नहीं कर सकती। जो करना होता है हम सीधे-सीधे और खुले तौर पर करते हैं। हम हिंदू हैं, हिंदुत्ववादी हैं, लेकिन अन्य धर्मों से हम द्वेष नहीं करते। गुरुवार को शिवसेना इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आई। पार्टी मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा गया, 'शिवसेना सभी जाति-धर्म का सम्मान करती है, यही हमारा संस्कार है। जब तक कोई अपने धर्म का फालतू दिखावा नहीं करता तब तक हमें उससे कुछ भी लेना-देना नहीं। श्रद्धा का विषय व्यक्तिगत है, लेकिन उसका इस तरह राजनीतिक व्यापारीकरण कर शिवसेना को बदनाम करने की कोशिश की जाएगी, तो याद रखो मुकाबला हमसे है!'

संपादकीय में आगे कहा गया, 'लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हीं राजनीतिज्ञों पर राज्य की मराठी जनता ने थूका है, फिर भी इन्हें न तो लाज है और न ही शर्म। आज जो कोई अपने लफड़े को छिपाने के लिए नए महाराष्ट्र सदन में धर्म की राजनीति कर रहा है, उन्हें हम एक ही आखिरी चेतावनी देते हैं। कल महाराष्ट्र में सत्तासीन शिवसेना होगी इस बात को वे न भूलें!'

Wednesday, July 23, 2014

अच्छी बारिश ने जलस्तर बढ़ा दिया

मुंबई से भले ही बारिश ने कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली हो, लेकिन झीलों के परिसर में हो रही अच्छी बारिश ने जलस्तर बढ़ा दिया है। मुंबईकरों को पानी देनेवाली झीलों में पिछले एक हफ्ते से हुई अच्छी बारिश की वजह से अतिरिक्त 25 दिन का पानी इकट्ठा हो गया है।
22 जुलाई सुबह 6 बजे तक सभी छह झीलों में 2,51,920 मिलियन लीटर पानी है। पिछले 24 घंटे में तानासा में 71.60 एमएम, विहार में 16.20 एमएम, भातसा में 32 एमएम, अपर वैतरणा में 30 एमएम, तुलसी में 2 एमएम और मोडक सागर में 84.20 एमएम बारिश हुई है। जून में मुंबईकरों को तो बारिश का तोहफा मिला लेकिन झीलें बूंद-बूंद के लिए तरस गई थी।
जून के आखिरी हफ्ते में तो झीलों में पानी की मात्रा 90,000 मिलियन लीटर पहुंच गई थी। कम बारिश के चलते मुंबई में इस वक्त 20 फीसदी पानी कटौती चल रही है। इसके अलावा फाइव स्टार होटेल, मॉल्स, कारखाने आदि में 50 फीसदी पानी कटौती की गई है। पिछले साल इस वक्त झीलों में 10,32,662 मिलियन लीटर पानी जमा था।

Sunday, July 20, 2014

उरण स्थित (SEZ) बनाने की हरी झंडी

केंद्र सरकार ने देश के पहले पोर्ट आधारित स्पेशल इकॉनमी जोन (SEZ) बनाने की हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार की इस पहल से उरण स्थित जेएनपीटी पोर्ट आधारित विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की योजना में जान आ गई है।
अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो यह देश का पहला बंदरगाह होगा जो पोर्ट व्यवसाय के सहायक के रूप में पांच सितारा सुविधाओं के साथ उपलब्ध होगा। इसका निर्माण दो चरणों में होगा। इस पर करीब 7000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मिली जानकारी के अनुसार इसके प्रथम चरण के निर्माण में 3000 करोड़ रुपये व दूसरे चरण के निर्माण में 4000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना को साल 2011 में तत्कालीन अध्यक्ष एल. राधाकृष्णन ने तैयार किया था। इससे करीब 36 हजार नए लोगों को सीधे व 18 हजार लोगों को परोक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Friday, July 18, 2014

स्थानीय वाहनचालकों को इस नए टोलनाके से मुक्ति देने के लिए

खारघर टोलनाके के खिलाफ पनवेल समेत रायगड के स्थानीय निवासियों में बढ़ते भारी आक्रोश को देखते हुए तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा विरोध किए जाने के बाद अब पीडब्लयूडी भी हरकत में आ गई है। इस बारे में PWD द्वारा पनवेल और पेण आरटीओ से उनके रेकॉर्ड में चार पहिए वाले पंजीकृत वाहनों की सूची मांगी गई है।
सूत्रों के अनुसार पनवेल आरटीओ क्षेत्र में करीब ढाई लाख और पेण आरटीओ क्षेत्र में करीब चार लाख से सवा चार लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ है। हालांकि, खारघर टोलनाके से पनवेल के स्थानीय वाहन चालकों को राहत देने के बारे में कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, पर पनवेल के स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि पीडब्लयूडी का यह कदम स्थानीय वाहनचालकों को इस नए टोलनाके से मुक्ति देने के लिए ही उठाया गया होगा।
अभी खुद मुख्यमंत्री द्वारा इस टोलनाके से स्थानीय लोगों को छूट देने की संभावना तलाशने के लिए एक महीने के लिए इसे स्थगित किया गया है। अब पीडब्लयूडी द्वारा रायगड जिले के पनवेल और पेण आरटीओ से मंगाए गए वाहनों की संख्या व अन्य विवरण से पनवेल के निवासियों की उम्मीद जग गई है।

Wednesday, July 16, 2014

गड्ढे और नालों की सफाई के बारे में जनता को भ्रमित किया

मुंबईकरों की सवारी भले ही गड्ढों के बीच से गुजर रही है लेकिन बीएमसी प्रशासन मुंबई की सड़कों पर नाममात्र के गड्ढे होने का दावा कर रही है। प्रशासन का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल बेहद कम गड्ढे हुए हैं। हालांकि, प्रशासन के इस दावे की विपक्ष ने हवा निकाल दी।
सभागृह की बैठक में कांग्रेस, एनसीपी ने सत्तापक्ष को घेर लिया। इसके अलावा पानी की कमी से हो रही समस्या पर भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस नगरसेवक देवेंद्र आंबेरकर ने सभागृह में निवेदन कर पानी की समस्या, गड्ढे और नालों की सफाई के बारे में जनता को भ्रमित किया है। आंबेरकर ने कहा कि 2009 में कुओं की सफाई और खुदाई पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन 2010 में अच्छी बारिश के बाद जस का तस छोड़ दिया।

आंबेरकर ने सड़कों की दुर्दशा के बारे में सवाल उठाया। इस पर अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर संजय देशमुख ने बताया कि सिर्फ छोटे रास्तों पर ही गड्ढे हैं। बड़े रास्तों पर गड्ढे ही नहीं हैं। देशमुख ने कहा कि इस साल अब तक सिर्फ 9800 गड्ढे हुए हैं।