Thursday, August 29, 2013

हंडी फोड़ने के दौरान घायल होने वाले गोंविदाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऐम्बुलेंस

दही और नोटों से भरी हरी मटकी फोड़ने के लिए गोविंदा की टीम निकल पड़ी है। गली-गली में शोर हो उठा है, लाउड स्पीकर में बज रहे गानों ने गोविंदाओं को और भी उत्साहित कर दिया है। कहीं ट्रकों में भर के लिए गोविंदा निकले, तो कहीं बाइक पर सवाल निकले।
आज करोड़ों की हंडी फूटेगी और नोटों की बौछार भी होगी। कहीं के आयोजन में फिल्मी स्टार होंगे, तो कहीं पर नेताओं का जमावड़ा होगा। चुनावी वर्ष होने के कारण इस साल कई नए आयोजक भी सामने आए हैं, जो दही हंडी के माध्यम से मतदाताओं के दिलों में प्रवेश करने की जगह बनाएंगे। हंडी फोड़ने के दौरान घायल होने वाले गोंविदाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऐम्बुलेंस भी रखी गई हैं। बीएमसी सहित सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती गई है।
उत्सव का मुख्य केंद्र वरली के जांबोरी मैदान में होगा, जहां पर राज्य मंत्री सचिन अहिर के संकल्प प्रतिष्ठान ने आयोजन किया है। वहां पर फिल्मी सितारों के अलाव राज्य के कई आला मंत्री और उद्योगपति भी आएंगे। बताया जा रहा है कि यहां पर फिल्म स्टार शाहरुख खान से लेकर माधुरी दीक्षित तक आएंगे। नई और पुरानी पीढ़ी के फिल्मी स्टार जमा होंगे। संकल्प की दही हंडी फोड़ने के लिए आने वाले सभी गोविंदा को पुरस्कार मिलेंगे, बस वे करतब दिखाएं। घाटकोपर में एमएनएस के राम कदम का आयोजन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इस साल वहां की कुछ कम रौनक दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि विधायक के आयोजन में फिल्मी स्टार भी आएंगे। हर साल की तरह इस साल भी सांसद संजय निरुपम के दही हंडी का झंडा बुलंद रहेगा। बोरिवली के कोरा केंद्र में बप्पी लहरी के संगीत गूंजेंगे और अर्जुन रामपाल आकर्षण होंगे। इनके अलावा कांग्रेस के विधायक कृष्णा हेगडे और वरली में भी कांग्रेस दही हंडी का आयोजन किया है। इसके आवाल भी अभ्यूदय नगर काला चौकी, दादर, बोरिवली, अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, मुलुंड जैसे क्षेत्रों में दही हंडी का व्यापक आयोजन किया गया है।
ठाणे में एनसीपी और शिवसेना नेताओं के बीच दही हंडी लगाने की होड़ लगी है। एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड ने पाचपाखाडी में 10 थर वाली हंडी लगाई है। वर्तक नगर में प्रताप सरनाईक ने धमाल मचा रखा है। एकनाथ शिंदे का टेंभीनाका, वागले स्टेट रघुनाथ नगर में रवींद्र फाटक, जांबोली नाका में राजन विचारे, वागले स्टेट मनोज शिंदे ने दही हंडी लगा रखी है। इन सभी के आयोजन में पुरस्कारों की होड़ लगी है। लोगों में इस बात को लेकर ज्यादा चर्चा है कि किसने कितने लाख रुपये की हंडी लगाई है।
डोंबिवली
 भी आयोजन में पीछे नहीं है। पूर्व में सांसद आनंद परांजपे ने सावलाराम म्हात्रे मैदान पर आयोजितकिया है। विधायक रवींद्र चव्हाण ने बाजू प्रभु चौक, नगरसेवक नितिन पाटील ने स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिनस्कूल के सामने, शिवसेना के भाऊ चौधरी ने ग्रोगासवाडी में दही हंडी लगाई है। दीन दयाल रोड मनीषा धात्रकने दही हंडी लगाई है। इसके अलावा कल्याण भी बड़े पैमाने पर दही हंडी का आयोजन किया गया है। नवीं मुंबईमें भी आयोजन की भरमार है और पुरस्कारों की बौछार है। स्पेन से आई विदेशी गोविंदाओं की टीम भी लोगों केआकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महिला गोविंदा पथक भी हंडी फोड़ने में किसी से कम नहीं हैं। गोंविदा की टोलीहंडी फोड़ने के लिए निकल पड़ी है।

Friday, August 23, 2013

गैंग रेप - मामले को सुलझा लेने का दावा

मुंबई पुलिस ने परेल इलाके में 22 साल की महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ हुए गैंग रेप के मामले को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरप्तार कर लिया है, जिसका नाम अब्दुल उर्फ चांद है। बाकी 4 आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की पूरी जानकारी देगी। गौरलतब है कि गुरुवार शाम महालक्ष्मी एरिया की शक्ति मिल में अपने दोस्त के साथ फटॉग्रफी करने गईं युवती के साथ गैंग रेप हुआ था।
पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम 5 से 6 बजे की है। एक इंग्लिश लाइफ स्टाइल मैगजीन की फोटो जर्नलिस्ट एक असाइनमेंट के सिलसिले में महालक्ष्मी एरिया के रेलवे ट्रैक्स के करीब शक्ति मिल में फटॉग्रफी करने गई थीं। इस दौरान उनके एक दोस्त भी साथ थे। इस बीच पांच लोग वहां पहुंचे और दोनों को धमकाने लगे। इन बदमाशों ने लड़की और उसके दोस्त को बताया कि आप बिना इजाजत रेलवे की प्रॉपर्टी में घुस आए हैं और आपको हमारे सीनियर ऑफिसर्स से मिलना होगा। यह कहकर वे उन्हें एक तरफ ले जाने लगे। तभी बदमाशों ने युवती के दोस्त को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। 2 लोग उन्हें बंधक बनाकर बैठे रहे, जबकि 3 बदमाश लड़की को एक कोने में ले गए। तीनों ने लड़की से रेप किया और वहां से चले गए।
पीड़ित युवती और उनका दोस्त जख्मी होने की वजह से कुछ देर तक मिल में ही रुके रहे और फिर बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों और परिजनों को फोन करके बुलाया और एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज करने से पहले लड़की को इलाज और मेडिकल टेस्ट के लिए जसलोक हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि लड़की को कई अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है।

पुलिस ने पीड़ित लड़की के दोस्त का बयान दर्ज करने के बाद पांचों आरोपियों के स्केच तैयार कर लिए। पीड़ित के दोस्त ने पुलिस को बताया था कि दो आरोपी एक दूसरे नाम लेकर पुकार रहे थे। इससे पुलिस को मदद मिली और इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने इलाके से 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पीड़ित युनती के दोस्त ने इनमें से एक आरोपी को पहचान लिया है, जिसने अपने गुनाह भी कबूल कर लिया। इस शख्स का नाम है अब्दुल उर्फ चांद। बाकी चार आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों को भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
इस मामले में राजनीति भी जमकर हो रही है। बीजेपी और शिवसेना ने इस मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर. पाटिल का इस्तीफा मांगा है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि मुंबई में कोई भी सुरक्षित नहीं है और सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। राज्यसभा में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। थाने के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।

Monday, August 19, 2013

मुंबई में आक्सीजनको तरसती ऐसी तमाम गलियां व सड़कें

जीवन के लिए रोटी  कपड़ा  मकान जितना जरूरीहै उतना ही जरूरी है शुद्ध पानी , निर्मल वातावरण  स्वच्छहवा , अर्थात आक्सीजन। शहर के कुछ ऐसे रिहायशी इलाके हैंजहां जीवन जीने के लिए अहम सांसें टूटने लगी हैं। आक्सीजनको तरसती ऐसी तमाम गलियां  सड़कें और वहां रह रहे लोगहैं। यहां मुंबई के 30-40 फीसदी लोगों का रोजाना आना -जाना रहता है। 
जोन 1 के  और बी वार्ड के अंतर्गत मस्जिद बंदर , मनीषमार्केट , लोहार चॉल , कालबादेवी , भूलेश्वर , नल बाजार ,मुंबादेवी , जवेरी बाजार इत्यादि तमाम प्रसिद्ध , घने  व्यस्त रिहायशी इलाके हैं। यहां आक्सीजन के परिमाणकी काफी कमी है और अन्य हानिकारक तत्वों की संख्या हवा में ज्यादा है। साथ ही हवा में कार्बन डायआक्साइडकी बढ़ती मात्रा भी चिंता का विषय है। पेड़ों की संख्या तो इतनी कम ( करीब दो - तीन हजार ) है कि आप कोशुद्ध हवा  आक्सीजन के लिए तरस जाना पड़ेगा। 
इन इलाकों में पेड़ों की संख्या इतनी कम है कि वे उंगलियों पर भी आसानी से गिने जा सकते हैं। फुटपाथ दुकानोंऔर फेरीवालों के अतिक्रमण का शिकार हैं। जो बचे हैं वे पत्थरों  क्रंक्रीट से ढके हुए हैं। कुछ पेड़ लोगों ने हीउखाड़ फेके हैं , जो बच रहे हैं उनके आस - पास ईंट , पत्थर , रेती आदि के ढेर लगे हैं। जवेरी बाजार के बुजर्गमो . लाडले (67) ने बताया , ' घर से बाहर निकलने का कोई चार्म नहीं है। हमारी रिटायरमेंट लाइफ लगभगसमाप्त हो गई है। ' एक अन्य नागरिक ने बताया , ' परिस्थिति ऐसी ही रही तो जीने के लिए भविष्य में हमेंऑक्सीजन मास्क  सिलिंडर लेकर चलना पड़ सकता है। ' 

Friday, August 16, 2013

मुंबई ब्लास्ट के बाद वो कभी इंडिया नहीं आया

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची की बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची की कहानी भी मुंबई के उन तमाम अंडरवर्ल्ड डॉन जैसी है, जिन्होंने अपने काले कारनामों की शुरुआत मुंबई के बंदरगाह से की। इकबाल ने गोदी यानी मुंबई के डॉक पर विदेशों से आने वाले सामान की चोरी करने से शुरुआत की, और फिर धीरे-धीरे उसका कद बड़ा होता गया। मिर्ची पाउडर बेचना मेमन का पुश्तैनी धंधा था।
दक्षिण मुंबई के नल बाजार में उसके मसालों और मिर्ची पाउडर की दुकान थी। अंडरवर्ल्ड ने भी उसे इकबाल मिर्ची नाम से अपना लिया। 80 दशक के अंत में गोदी का चोर दाऊद से जुड़ गया, दोनों ने लगभग एकसाथ ही अपना रुतबा बनाना व बढ़ाना शुरू किया। मुंबई पुलिस के एक पूर्व अधिकारी के अनुसार मिर्ची के बिजनेस माइंड और दाऊद की दहशत की जुगलबंदी ने ही दोनों का कद काफी बड़ा कर दिया था। 80 का दशक खत्म होते-होते इकबाल ड्रग सप्लाई के धंधे में आ गया।
जब इकबाल ने ड्रग सप्लाई का धंधा शुरू किया, तब कोई नहीं जानता था कि उसका नाम वर्ल्ड के टॉप 50 ड्रग सप्लायर की लिस्ट में जुड़ जाएगा। 80 के दशक में दुनिया के कई मुल्कों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके द्वारा सप्लाई की गई 80 लाख से अधिक मैंड्रेक्स की गोलियों की खेप जब मुंबई में जब्त हुई, तब अचानक ड्रग सप्लाई की दुनिया में मिर्ची का नाम बहुत बड़ा हो गया।
मेमन ने अपनी काली कमाई का ज्यादातर हिस्सा रियल एस्टेट कारोबार में लगाया। रियल एस्टेट कारोबार से होने वाली काली कमाई ड्रग के धंधे में लगती गई। 1993 मुंबई ब्लास्ट में इकबाल पर पैसा लगाने का आरोप लगा है। इस केस में उसे आरोपी बनाया गया है।
1993 ब्लास्ट से पहले अपने ड्रग के धंधे के सिलसिले में विदेशों में जाने लगा, लेकिन मुंबई ब्लास्ट के बाद वो कभी इंडिया नहीं आया।
तमाम अंडरवर्ल्ड माफियाओं की तरह उसने भी दुबई में अपना डेरा डाल दिया। वहां पर उसने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हिना कौसर से निकाह कर लिया। शादी के बाद उसने राइस मिल शुरू की, लेकिन मुख्य धंधा (ड्रग) कभी नहीं छोड़ा। मेमन हिंदी, अंग्रेजी और अरबी भाषा का बहुत अच्छा जानकार है, इसलिए विदेशों में दाऊद का बिजनेस फैलाने के लिए सबसे बड़ा सहारा था।
मध्यप्रदेश
 के भोपाल में स्थित इकबाल मेमन के बंगले पर उसके भाग जाने के बार सरकार ने जब्त कर लियाथा। कई सालों तक इस बंगले को ग्राहक का इंतजार था, आखिरकार मार्च, 2012 में इसे मुंबई की श्योर विनमार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड खरीदा, 7.5 करोड़ रुपये में बिकी इस प्रॉपर्टी को होटेल के तौर पर डिवेलप किया जारहा है।
इससे
 पहले नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी इकबाल के खौफ से पीछे हट गई थी। बंगला नहींबिकने के कारण लोगों ने इसे भूत बंगला कहना शुरू कर दिया था।
लंदन
 में अपने भतीजे को तथाकथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार होने के बादउसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद इकबाल ने अपने वकील अफसीन चौधरी के द्वारा एक स्टेटमेंटजारी करवाया था। स्टेटमेंट में उसने कहा था उसका आतंकी गतिविधियों और अंडरवर्ल्ड डॉन से कोई कनेक्शननहीं है।

Wednesday, August 14, 2013

मंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि उनके पार्टी के मंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने एक दिन पहले दिल्ली में संकेत दिया था कि अगले साल होने वाले चुनाव में मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री के इस दावे को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साफ किया कि मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने की कोई योजना नहीं है

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

आप सभी को एवं आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें । 

Thursday, August 8, 2013

राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे

कांग्रेस पार्टी के डेप्युटी प्रेजिडेंट राहुल गांधी की शादी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव श्योराज जीवन वाल्मीकि ने अजीबोगरीब बयान दिया है। कार्यकर्ताओं से मेल-मिलाप के लिए मुंबई आए वाल्मीकि ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे क्योंकि इससे राजनैतिक वंशवाद को बढ़ावा मिलता है।
सवाल-जवाब के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर कहा था कि वे शादी नहीं करेंगे। इस पर वाल्मीकि सकपका गए, उन्होंने कहा, नहीं... मैंने किसी अखबार में पढ़ा था।' हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली।
राज्य के राजस्व मंत्री नारायण राणे द्वारा गुजरातियों को गुजरात जाने की बयान पर टिप्पणी करते हुए वाल्मीकि ने कहा कि उनका बयान निंदनीय है और इस संबंध वे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रेजिडेंट माणिकराव ठाकरे से बात करेंगे।
मुंबई दौरे के बाबत वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए इसलिए यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की दो-तीन शिकायतें हैं। जिनमें प्रमुख तौर पर महामंडलों का विस्तार नहीं करना जैसे मुद्दे हैं। इस संबंध में वाल्मीकि ने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बातचीत करने की बात कही।