Tuesday, May 28, 2013

ऐसे पुतलों मर्दों की मानसिकता प्रभावित होती


मुंबई में लॉन्जरी दुकानों के बाहर अब बिकीनी में सजीं मैनिक्विन्स (पुतले) नजर नहीं आएंगी। यौन अपराधों से जुड़े मामलों पर अंकुश लगाने के इरादे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर की दुकानों पर 'अश्लील' पुतले के डिस्प्ले को बैन करने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि मुंबई रेप के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।

227 सदस्यों वाली बीएमसी की जनरल बॉडी ने इस बारे में एक महिला पार्षद के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया है। इस प्रस्ताव को बीएमसी कमिश्नर की मंजूरी मिलने के बाद बीएमसी दुकानों से ऐसे पुतलों को हटा सकेगी। जनरल बॉडी ने बीएमसी कमिश्नर से मांग की है कि सार्वजनिक जगहों पर अश्लील डिस्प्ले को लेकर वह एक नई नीति बनाएं।

यह प्रस्ताव लाने वाली घाटकोपर की बीजेपी पार्षद रीता तावड़े का कहना है कि दुकानों में ऐसे पुतलों मर्दों की मानसिकता प्रभावित होती है और गलत हरकतों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी सोचा जाना चाहिए कि ऐसी मैनिक्वन्स की वजह से महिलाएं असहज महसूस करती हैं।

Thursday, May 23, 2013

श्रीशांत के होटल के कमरे में मिले दर्जनों कंडोम ने एक नई बहस छेड़


श्रीशांत के लैपटॉप में मिलीं मॉडल्स की फोटो और श्रीशांत के होटल के कमरे में मिले दर्जनों कंडोम ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या अब क्रिकेट में भी कास्टिंग काउच का गेम शुरू हो गया है? मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में उस कास्टिंग डायरेक्टर का बयान भी लिया है, जिसने श्रीशांत को ये फोटो भेजी थीं। वैसे, कास्टिंग डायरेक्टर का कहना है कि उसने श्रीशांत को मॉडल्स की ये फोटो उनके एस- 36 ब्रैंड के विज्ञापन के लिए भेजी थीं।

एक विश्वस्त सूत्र का दावा है कि इस मामले में हो सकता है कि कास्टिंग डायरेक्टर का कहना सही हो, लेकिन हकीकत में मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर और को-ऑर्डिनेटर के जरिए सेक्स का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। किसी भी फिल्म या सीरियल में जो मुख्य किरदार होते हैं, उनका चुनाव मुख्य डायरेक्टर या प्रोड्यूसर करते हैं, लेकिन छोटे-छोटे किरदारों में लड़के-लड़कियों का सेलेक्शन पहले को-ऑर्डिनेटर और फिर कास्टिंग डायरेक्टर द्वारा किया जाता है। इन्हें सैकड़ों लड़के-लड़कियों में से दर्जनों को चुनना होता है और उस दौरान ये लोग कई बार लड़कियों के सामने 'कॉम्प्रोमाइज करने' की शर्त रख देते हैं। अगर लड़की 'कॉम्प्रोमाइज करने' को तैयार हो जाती है, तो उसे उस फिल्म या सीरियल में तो काम मिलता ही है, आगे विज्ञापनों में भी उसकी फोटो ऐड मिलने का भरोसा देते हुए भेज दी जाती हैं। विज्ञापन के लिए लड़कियां आसानी से सेलेक्ट हो जाएं, इसके लिए कास्टिंग डायरेक्टर लड़कियों की सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं, बेहद अश्लील फोटो भी खींचते हैं। अश्लील फोटो खींचने के दौरान भी वह उनके साथ सेक्स करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। श्रीशांत के लैपटॉप में भी मिली फोटो बेहद अश्लील हैं।

इस सूत्र के अनुसार, मुंबई में बहुत- सी लड़कियां बाहर से आई होती हैं। कॉस्टिंग डायरेक्टर इन लड़कियों का मुंबई में रहने का इंतजाम करते हैं और इस बहाने भी उनका शारीरिक शोषण करते हैं। इन्हीं में से कुछ लड़कियों को बाद में श्रीशांत जैसे क्रिकेटरों को सिर्फ कास्टिंग डायरेक्टर द्वारा ही नहीं, कुछ बुकियों द्वारा भी भेजा जाता है। बदले में इन लड़कियों को खासी रकम भी दी जाती है।

Monday, May 13, 2013

उद्धव और राज ठाकरे साथ आएं-दिवंगत नेता बालासाहेब


बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी ने दावा किया कि शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहेब की इच्छा थी कि उद्धव और राज ठाकरे साथ आएं। गडकरी ने कहा है कि वे इस इच्छा को पूरा करने के लिए काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्ति पाने के बाद गडकरी पहली बार एक टेलिविजन चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद वे राज से मिलने उनके निवास भी गए थे। 
 गडकरी ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में उनका मन कभी नहीं लगा। उनके अनुसार, जब से उन्हें बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश किया जाने लगा, तभी से उनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई। हालांकि गडकरी ने इस बात से इनकार किया है कि महाराष्ट्र बीजेपी में उनका अपना गुट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी में गुटबंदी नहीं है। 
 उन्होंने यह कयास भी लगाया है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 200 सीटें मिलेंगी। एनडीए की साथी पार्टियों को लेकर सरकार बनाने में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह इंटरव्यू कर्नाटक के चुनावी परिणाम घोषित होने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। 

Friday, May 3, 2013

लड़कियों की भ्रूण हत्याएं रोकने के लिए जारी मुहिम रंग दिखाने लगी

 महाराष्ट्र में पिछले साल से लड़कियों की भ्रूण हत्याएं रोकने के लिए जारी मुहिम रंग दिखाने लगी है। मंत्रालय में राज्यस्तरीय मुआयना करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी ने पुष्टि की है कि मुहिम के बाद महाराष्ट्र में बालिकाओं की जन्मदर में वृद्धि देखी गई है। समिति की बैठक में तय किया गया कि मुंबई समेत राज्य के चार महानगरों में कमिश्नरों की अध्यक्षता में विजिलेंस कमेटियां सेक्स डिटरमिनेशन पर नजर रखेंगी। 

कोल्हापुर और नांदेड में सोनोग्रफी केंद्रों के खिलाफ अभियान छेड़ने का भी फैसला किया गया। 

Monday, April 29, 2013

-घर बचाने सड़कों पर उतरे लोग -नियमों में रहकर किया निर्माण-स्थानीय लोग

शुक्रवार को वर्ली के कैंपा-कोला कंपाउंड के लोगों में अजीब तरह का डर व्याप्त हो गया है। बीएमसी ने हाल ही में यहां रह रहे 100 से अधिक लोगों को नोटिस दिया है। इसके तहत इस सोसायटी की बिल्डिंगों में 5 वें फ्लोर के ऊपर के अनधिकृत काम को तोड़ने की सूचना है। करीब 140 फ्लैट तोड़े जाने की खबर मिलते ही इमारत के रहिवाशी सड़कों पर उतर आए हैं। बूढ़े हों या बच्चे या जवान सभी अपने हाथों में पोस्टर और तख्तियां थामें अपनी बेबसी जाहिर कर रहे थे। 
पिछले 25 वर्ष से इसमें रह रहे लोगों में इसको लेकर असंतोष व्याप्त है। सोसायटी के सदस्य अनेक तरह से अपने घरों को वैध बता रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन नियमों के तहत ही हुआ है। बीएमसी ने तोड़क कार्रवाई के लिए सोमवार का समय दिया है। सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि शुक्रवार को देर शाम तक बीएमसी ने नोटिस दिया। दो दिनों के अंदर हम क्या कर सकते हैं? पूरी कार्यवाही को इतने कम समय में प्लान करने को लेकर भी बीएमसी पर सोसायटी के लोग प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इन बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों ने एक कॉमन असोसिएशन बनाई है। अजय मेहता, ज्वाइंट सेक्रेटरी, कैंपा-कोला कंपाउंड एसोसिएशन का कहना है कि आखिर बीएमसी इतनी जल्दबाजी में क्यों है। हमें पता नहीं चल रहा है कि आखिर हमारी क्या गलती है। हम इतने जल्दी कहां जाएंगे। हमारी बिल्डिंगों के सारे टैक्स भरे हुए हैं। 

Wednesday, April 17, 2013

सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को सरेंडर करने के लिए 4 हफ्ते का और समय


 बॉलिवुड ऐक्टर संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को सरेंडर करने के लिए 4 हफ्ते का और समय दिया है। संजय की मोहलत बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला दिया। संजय दत्त ने 6 महीने का वक्त मांगा था। उन्हें 18 अप्रैल तक सरेंडर करना था।

संजय दत्त की सरेंडर की मोहलत बढ़ाने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस अर्जी में उन्होंने कहा था कि उनकी कई फिल्म पेंडिंग हैं, लिहाजा उन्हें सरेंडर करने के लिए 6 महीने का वक्त दिया जाए। गौरतलब है कि संजय दत्त की 7 फिल्में पेंडिंग है और उन पर करीब 278 करोड़ रुपये का दांव लगा है। संजय दत्त को मुंबई ब्लास्ट केस में अवैध तरीके से हथियार रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

Monday, April 15, 2013

किसी भीउम्मीदवार के नाम की घोषणा के खिलाफ नहीं


 एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने कहा है कि वहबीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए किसी भीउम्मीदवार के नाम की घोषणा के खिलाफ नहीं है , बशर्तेघोषणा से पहले सहयोगी को विश्वास में लिया जाए। जेडीयूनेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुजरात केमुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पदका उम्मीदवार बनाए जाने की स्थिति में परोक्ष चेतावनी केबाद शिवसेना का यह बयान सामने आया है। 

शिवसेना
 नेता राहुल नार्वेकर ने कहा , प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एनडीए के सभी दलों से विचार... विमर्श किया जाना चाहिए। उम्मीदवार किसी एक विशेष पार्टी से नहीं होगा , बल्कि एनडीए का होगा।उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट है और साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने
 कहा , एनडीए को अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए। एनडीए के सभीसहयोगी दलों से विचार ... विमर्श किया जाना चाहिए। शिवसेना किसी भी नाम के खिलाफ नहीं है , लेकिनबीजेपी प्रधानमंत्री पद के नाम की घोषणा करे। 
नार्वेकर
 ने कहा कि बीजेपी को नाम का प्रस्ताव देने दीजिए और उसके बाद हम विचार करेंगे।