सोमवार को महाराष्ट्र
विधानसभा में एएसआई सचिन सूर्यवंशी से मारपीट करने वाले विधायक राम कदम और क्षितिज
ठाकुर को बेल मिल गई, तो दूसरी
तरफ सूर्यवंशी सस्पेंड हो गए।
सूर्यवंशी के खिलाफ
कार्रवाई को लेकर पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र विधानसभा के दोनों सदनों में
हंगामा हो रहा था। विधायकों के निलंबन पर सभी दलों के नेता एक थे। आखिरकार प्रेशर
काम आया। हंगामे को खत्म करने के लिए सोमवार को गृहमंत्री आरआर पाटिल ने बहुजन
विकास अघाडी के एमएलए क्षितिज ठाकुर से बदसलूकी के आरोप में सूर्यवंशी को सस्पेंड
करने की घोषणा कर दी।
पाटिल ने कहा कि
उन्होंने बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 18 मार्च को हुई पाटिल
और ठाकुर के झगड़े की सीडी देखी है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच और
सूर्यवंशी को फोर्स लीव पर भेजने का फैसला किया।
Wednesday, March 27, 2013
Tuesday, March 26, 2013
Wednesday, March 13, 2013
अरविंद केजरीवाल और मणिपाल समूह के अध्यक्ष मोहनदास पाई वॉर्टन इकनॉमिक सम्मेलन को संबोधित करें
सोशल ऐक्टिविस्ट से
राजनेता बने अरविंद केजरीवाल और मणिपाल समूह के अध्यक्ष मोहनदास पाई वॉर्टन
इकनॉमिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वॉर्टन स्कूल
द्वारा आयोजित इस सालाना सम्मेलन को संबोधित करनेवालों की नई सूची में अब केंद्रीय
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा का नाम शामिल नहीं है।
वॉर्टन सम्मेलन का 17वां सेशन पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए और बाद में पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के प्रफेसर और छात्रों के एक समूह के विरोध के बाद आमंत्रण रद्द करने से जमकर विवाद हुआ था। पहली सूची में 6 प्रमुख वक्ताओं में मोदी का भी नाम था। ताजा सूची में दर्ज सिर्फ दो प्रमुख वक्ताओं योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और यूएस इंडिया बिजनस के अध्यक्ष रॉन सोमर्स को बरकरार रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि मोदी का आमंत्रण रद्द करने के बाद दो अन्य वक्ताओं अदाणी समूह के गौतम अदाणी और हेक्सावेयर टेक्नॉलजीज के अतुल निसार ने सम्मेलन में भाग न लेने का फैसला किया। सम्मेलन के आयोजकों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और अहलूवालिया विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। हालांकि आयोजकों ने ताजा सूची में देवड़ा का नाम न होने की वजह नहीं बताई। इससे पहले इस सम्मेलन को संबोधित करने वालों में एपी. जे. अब्दुल कलाम, पी. चिदंबरम, के. वी. कामत, वरुण गांधी, अनिल अंबानी और सुनील मित्तल रहे हैं।

Monday, March 11, 2013
एकला चलो
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजरकांग्रेस में अभी से ' एकला चलो ' का सुर अलापा जा रहा है।अगर आलाकमान ने महाराष्ट्र के कांग्रेसी सांसदों की सुनी तोकांग्रेस राज्य में लोकसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशीउतार सकती है। यह संकेत कांग्रेस सांसद रजनी पाटील नेदिया है। अपनी इसी मांग को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेसी सांसदसोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने वाले हैं।राहुल से होने वाली मुलाकात में यह मुद्दा जोरशोर से उठायाजाएगा।
रजनी पाटील ने कहा कि पूरी तरह से एनसीपी पर निर्भर नरहते हुए हम महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिएतैयार हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी यह कदम सुरक्षा के तौर पर उठाना चाहती है और अपनी सीटों कादायरा बढ़ाना चाहती है। राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में सांसद कांग्रेस को मजबूत बनाने , सूखे की मारझेल रहे राज्य को केंद्र से अधिक सहायता दिलवाने और लंबित नवी मुंबई एयरपोर्ट को केंद्र से मंजूरी दिलवानेजैसे मुद्दे भी उठा सकते हैं।

Friday, March 8, 2013
100 से 150 झोपड़े जलकर राख
बांद्रा पश्चिम स्थित शास्त्री नगर में गुरुवार तड़केअचानक ही आग लग गई। इससे 100 से 150 झोपड़े जलकरराख हो गए। इस घटना में एक फायर मैन सहित 18 लोगघायल हो गए। सभी घायलों को बांद्रा - भाभा अस्पताल मेंभर्ती कराया गया और देर रात तक सभी लोगों को अस्पतालसे छुट्टी मिल गई। आग लगने की घटना को लेकर तरह - तरहकी शंकाएं व्यक्त की जा रही है।
बांद्रा शात्री नगर में जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तड़के2.05 बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहींचला है। कुल 12 फायर इंजन और 6 वाटर टैंकर सहित करीब 90 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिएखूब पसीना बहाया। आग बुझाने के दौरान फायर मैन सतीश रतन सिंह राजपूत घायल हो गए। इनके अतिरिक्तस्थानीय 17 लोग आग की घटना से प्रभावित हुए। सुबह 6.25 बजे फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पायागया। आग लगने के कारणों को शक की नजर से देखा जा रहा है। खार , बांद्रा क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बहुतहो गई है। इसके कई तरह के कारण गिनाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच फायर बिग्रेड और पुलिसअपने - अपने स्तर पर कर रही है।

Thursday, February 21, 2013
मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एसआईटी का गठन किया
नवी मुंबई के बिल्डर
सुनील कुमार की हत्या की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एसआईटी का
गठन किया है। हालांकि नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को इस केस में अब तक गिरफ्तार
किया है, पर चूंकि नवी मुंबई पुलिस पर यह आरोप लग रहा था
कि वह इस केस में कुछ बड़े लोगों को बचा रही है, इस कारण
से बुधवार को राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को
ट्रांसफर कर दी। केस ट्रांसफर होने की एक वजह लाल बत्ती की एक गाड़ी भी बताई जा रही है।
बिल्डर सुनील कुमार की हत्या के वक्त की सीसीटीवी कैमरे में दर्ज रिकॉर्डिंग की
विस्तृत जांच में पाया गया कि हत्या के ठीक उसी समय सड़क पर एक लालबत्ती वाली कार
घटनास्थल से रुक-रुक कर गुजर रही थी। उस वक्त करीब एक दर्जन लोग इकट्ठा हो गए थे,
पर लालबत्ती वाली वह कार बिना रुके चली गई। सुनील कुमार के बेटे
ने उस लालबत्ती वाली कार की जांच कराने की मांग भी गृह मंत्री आर. आर. पाटील से की
थी।
Sunday, February 17, 2013
'परप्रांतीय'
राज ठाकरे की पार्टी
एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुलुंड में चल रही इनकम टैक्स भर्ती परीक्षा
हंगामा करके रोक दी। हंगामा करने वालों का आरोप था कि स्टेनो पद के लिए परीक्षा
देने वाले सभी कैंडिडेट 'परप्रांतीय' हैं।
मुलुंड के महानगरपालिका कार्यालय में शनिवार को इनकम टैक्स में स्टेनो पद की भर्ती की परीक्षा रखी गई थी। इन परीक्षाओं में जानबूझकर मराठी युवकों को वंचित रखा जा रहा है, यह दावा करते हुए एमएनएस कार्यकर्ताओं ने भीतर घुसकर हंगामा कर दिया। एमएनएस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विभागाध्यक्ष सत्यवान दलवी को खबर लगी कि भर्ती में भाग लेने वालों में एक भी मराठी कैंडिडेट नहीं है। वह कार्यकर्ताओं के साथ म्यूनिसिपल ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने एग्जाम कंट्रोलर से मिलकर इस बात पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Subscribe to:
Posts (Atom)