Sunday, December 27, 2009

आतंकवादियों द्वारा किए जा सकने वाले हवाई हमले हो सकते हैं।

2008 के मुंबई हमलों की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति का कहना है कि मुंबई की अगली चुनौती आतंकवादियों द्वारा किए जा सकने वाले हवाई हमले हो सकते हैं। मुंबई हमलों की जांच के लिए गठित आर. डी. प्रधान समिति की रिपोर्ट में महाराष्ट्र की सुरक्षा प्रणाली की निंदा करते हुए कहा गया है कि आतंकवादी हमले के दौरान रक्षा प्रतिष्ठान पूरी तरह भ्रम की स्थिति में था। आईएएनएस के पास प्रधान समिति की 90 पृष्ठों वाली जांच रिपोर्ट है, जिसे पूर्व गृह सचिव आर.डी. प्रधान और पूर्व नौकरशाह वी.बालचंद्रन ने तैयार किया है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते इस रिपोर्ट को राज्य विधानसभा में पेश किया था लेकिन इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में भविष्य में हवाई हमलों की आशंकाओं को किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समिति ने चेतावनी दी है कि सरकार और गैर सरकारी संस्थानों में हेलिकॉप्टरों का प्रयोग बढ़ गया है। ऐसे में कोई भी हमले के लिए एक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकता है। समिति की रिपोर्ट में इस बात पर जोर नहीं दिया गया है कि हवाई हमले के बारे में कोई खुफिया रिपोर्ट मिली है लेकिन कहा गया है कि हमलों की आशंका के मद्देनजर विमानन सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान देना चाहिए। समिति ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने हमले से निपटने के लिए तेजी से कदम बढ़ाए थे। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि पुलिस को आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमलों को लेकर खुफिया जानकारी का अभाव, खुफिया जानकारियों के इस्तेमाल और नेतृत्व में कमी थी।' समिति ने कहा कि सात अगस्त 2006को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा समुद्री मार्ग से भारत पर हमले की योजना बना रहा है। आईएएनएस को मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्री हमले की छह, एक साथ कई हमले की 11 और तीन फिदायीन हमले की चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने भी स्वीकार किया है कि हमले से निपटने के लिए जो रास्ता चुना गया था उसमें कमी थी।

Sunday, December 20, 2009

तमाशा महोत्सव को वाशी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित

सिडको, नवी मुम्बई मनपा व महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक कार्य संचनालय के संयुक्त तत्वाधान में तमाशा महोत्सव को वाशी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम रविवार 20 से 26 दिसम्बर तक के बीच रोज शाम सात बजे से शुरू होगा। सीमेंट के जंगल में बस चुके शहरी नागरिकों के कानों तक गांव की ढोल, घुंघरू व ग्रामीण बोली में लोकगीतों व नाटकों की बहार इस महोत्सव में बहने वाली है। महोत्सव में महाराष्ट्र के कोने-कोने से आए तमाशा मंडलों में पुणे से अमन-तांबे पुणेकर व सरस्वती बाई कोल्हापुर तमाशा मंडल (20 दिसम्बर से), तुकाराम खेडकर व पांडुरंग मुले-मांजर वाडीकर लोक नाट्य तमाशा मंडल (21 दिसम्बर), बंसोड़े करवड़ीकर कराड (22 दिसम्बर), दिलीप काटे- भुकर व छाया काटे-पुणेकर लिंपणगांव तालुका श्री गोंदा (23 दिसम्बर) तथा हनुमान वाड़ी की कुंदा पाटिल पिंपलेकर तमाशा मंडल (24 दिसम्बर) अपनी कला को बिखेरेंगे। महोत्सव सभी के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा।

Wednesday, December 16, 2009

बॉलिवुड ऐक्ट्रिस कटरीना कैफ एक सफाई अभियान में मुंबई नगर निगम का साथ देंगी।

बॉलिवुड ऐक्ट्रिस कटरीना कैफ एक सफाई अभियान में मुंबई नगर निगम का साथ देंगी। इस अभियान में लोगों से शहर को कूड़ामुक्त बनाने की अपील की जाएगी। नगर निगम गैर सरकारी संगठन वे ऑफ मुंबई के साथ मिलकर यह अभियान चलाएगा। यह अभियान गरीब बस्तियों में चलाया जाएगा। निगम के एक अधिकारी के मुताबिक कटरीना इस परियोजना को शुरू करेंगी और अभियान में मदद करेंगी। अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत स्टूडेंट्स, निगम के कर्मचारी, गैर सरकारी संगठन के अधिकारी समेत 150 से अधिक स्वयंसेवी नेहरू नगर में इकट्ठा होंगे।

Sunday, December 13, 2009

नए वकील के. पी. पवार को स्पेशल सिक्यूरिटी

मुंबई में पिछले साल हुए आतंकवादी हमलों के दौरान गिरफ्तार इकलौता टेररिस्ट अजमल आमिर कसाब के नए वकील के. पी. पवार को स्पेशल सिक्यूरिटी मुहैया कराई गई है। पहले इस तरह की खबरें थीं कि उन्हें 'जेड' स्तर की सुरक्षा दी गई है। लेकिन, पुलिस ने बाद में साफ किया कि कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें स्पेशल सिक्यूरिटी मुहैया कराई गई है। उधर, 26/11 मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने कहा कि इस बात की पड़ताल की जाएगी कि कसाब से पूछताछ का फुटिज न्यूज चैनलों पर दिखाया जाना अवमानना का मामला बनता है अथवा नहीं। जेड स्तर का सुरक्षा घेरा उच्च स्तर का सुरक्षा घेरा है, जो अमूमन आतंकवाद निरोधक मामलों की सुनवाई करने वाले वकीलों, अभियोजकों और न्यायाधीशों को दिया जाता है। पुलिस ने बताया कि पवार को यह सुरक्षा घेरा इस सप्ताह की शुरुआत में दिया गया। उसी समय उन्होंने बचाव पक्ष के वकील का काम संभाला था। पवार को 24 घंटों के लिए चार सशस्त्र सुरक्षाकर्मी और पुलिस की एक जीप दी गई है। विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम और जज एम.एल. तहिलयानी को 'जेड' प्लस की सुरक्षा दी गई है। जज तहिलयानी ने विशेष सरकार वकील उज्जवल निकम से उन चैनलों के नाम बताने के लिए कहा है जिन्होंने सीडी दिखाई है। जज का मानना है कि सीडी केस डायरी का एक हिस्सा है और चूंकि मामले की सुनवाई अभी चल रही है, इस दौरान इसे नैशनल चैनलों पर दिखाया जाने से अवमानना की कार्रवाई हो सकती है।

प्रवीण महाजन कोमा में

बीजेपी के सीनियर लीडर स्वर्गीय प्रमोद महाजन के भाई प्रवीण महाजन का शनिवार तड़के ब्रेन हेमरेज हो गया। वह कोमा में हैं। उन्हें ठाणे के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अपने भाई और बीजेपी के सीनियर लीडर प्रमोद महाजन की हत्या के दोषी प्रवीण महाजन का हाई ब्लड प्रेशर के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवीण की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रवीण महाजन के स्वास्थ्य के बारे में अगली जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा शाम 4 बजे दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रवीण के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें हाल ही में परोल पर रिहा किया गया था।

Tuesday, December 8, 2009

अभिषेक जल्द ही रियल लाइफ में 'पा' बनेंगे।

इन दिनों टीवी पर प्रसारित होने वाला एक विज्ञापन तो आप देख ही रहे होंगे, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन एक गुड न्यूज सुनाना चाहती हैं और फिर अपने पति अभिषेक से कहती हैं कि वही यह बात लोगों को बताएं। खैर, वहां तो गुड न्यूज कुछ और होती है, लेकिन सूत्रों की मानें तो बच्चन बहू वाकई खुशखबरी देने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐश प्रेगनंट हैं और इस वजह से वह अगले साल अपने आप को काम से दूर रखना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म 'क्रुकेड' भी इसी वजह से छोड़ दी है, जिसमें वह अनपे पति अभिषेक के साथ काम करने वाली थीं। गौरतलब है कि यह फिल्म रीतेश सिद्वानी और फरहान अख्तर प्रड्यूस कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को छोड़ने की वजह अक्षय कुमार के साथ ऐश की एक और फिल्म 'एक्शन रीप्ले' में उनकी बिजी होना बताया जा रहा है। लेकिन अब यह तय माना जा रहा है कि असली वजह यह नहीं है।
दरअसल, एक्सल एंटरटेनमंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग फरवरी महीने के आखिर में शुरू होगी, जबकि अक्षय के साथ उनकी फिल्म 'एक्शन रीप्ले' की शूटिंग मिड फरवरी में ही खत्म हो जाएगी। जाहिर है, डेट्स प्रॉ़ब्लम होना सिर्फ एक बहाना ही है। 'क्रुकेड' बनाने वाली प्रड्कशन कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, फरहान और रीतेश नहीं चाहते थे कि ऐश यह फिल्म छोड़े। इसलिए उनके साथ ऐश की लंबी मीटिंग भी हूई थी, लेकिन बात बनी नहीं। यहां ऐश की मजबूरी भी है। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग इंडिया से बाहर चार अलग-अलग देशों में होगी, जबकि प्रेगनंट होने की वजह से ऐश यह सब मैनेज नहीं कर पाएंगी। जाहिर है, ऐश के पास मना करने के अलावा और कोई चारा नहीं था।

फिर ऐश्वर्या की न की वजह उतनी स्पष्ट भी नहीं है। खासकर तब जब कि ऐश हबी के साथ काम करने का हर मौका तलाशती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक पहले भी यह कह चुके हैं कि एक-दूसरे के साथ फिल्म करने का मौका वे कभी छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में अभिषेक के अपोजिट लीड रोल होने से बावजूद ऐश का यह फिल्म इतने लचर तर्क पर छोड़ना अजीब लगता है। इसके अलावा ऐश्वर्या-अभिषेक अभिनीत फिल्म 'रावण' भी पूरी हो चुकी है।

अब उनकी झोली में कुछ ऐसी फिल्में ही हैं, जिन्हें वह कुछ महीनों के लिए टाल सकती हैं। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि रील लाइफ में अपने 'पा' के पापा का किरदार निभाने वाले अभिषेक जल्द ही रियल लाइफ में 'पा' बनेंगे।

Monday, December 7, 2009

हमारी ओर से शत्-शत् श्रृद्धंजली ।

प्रख्यात मराठी लेखिका और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की बड़ी बहन सुशीला गुप्ते का संक्षिप्त बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। बीते कुछेक महीनों से उनकी तबीयत खराब थी और बांद्रा स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सुशीला (91) के परिवार में उनका बड़ा पुत्र पंकज गुप्ते है, जो संगीत निर्देशक हैं। हमारी ओर से शत्-शत् श्रृद्धंजली ।