Monday, August 19, 2013

मुंबई में आक्सीजनको तरसती ऐसी तमाम गलियां व सड़कें

जीवन के लिए रोटी  कपड़ा व मकान जितना जरूरीहै उतना ही जरूरी है शुद्ध पानी , निर्मल वातावरण व स्वच्छहवा , अर्थात आक्सीजन। शहर के कुछ ऐसे रिहायशी इलाके हैंजहां जीवन जीने के लिए अहम सांसें टूटने लगी हैं। आक्सीजनको तरसती ऐसी तमाम गलियां व सड़कें और वहां रह रहे लोगहैं। यहां मुंबई के 30-40 फीसदी लोगों का रोजाना आना -जाना रहता है। 
जोन 1 के ए और बी वार्ड के अंतर्गत मस्जिद बंदर , मनीषमार्केट , लोहार चॉल , कालबादेवी , भूलेश्वर , नल बाजार ,मुंबादेवी , जवेरी बाजार इत्यादि तमाम प्रसिद्ध , घने व व्यस्त रिहायशी इलाके हैं। यहां आक्सीजन के परिमाणकी काफी कमी है और अन्य हानिकारक तत्वों की संख्या हवा में ज्यादा है। साथ ही हवा में कार्बन डायआक्साइडकी बढ़ती मात्रा भी चिंता का विषय है। पेड़ों की संख्या तो इतनी कम ( करीब दो - तीन हजार ) है कि आप कोशुद्ध हवा व आक्सीजन के लिए तरस जाना पड़ेगा। 
इन इलाकों में पेड़ों की संख्या इतनी कम है कि वे उंगलियों पर भी आसानी से गिने जा सकते हैं। फुटपाथ दुकानोंऔर फेरीवालों के अतिक्रमण का शिकार हैं। जो बचे हैं वे पत्थरों व क्रंक्रीट से ढके हुए हैं। कुछ पेड़ लोगों ने हीउखाड़ फेके हैं , जो बच रहे हैं उनके आस - पास ईंट , पत्थर , रेती आदि के ढेर लगे हैं। जवेरी बाजार के बुजर्गमो . लाडले (67) ने बताया , ' घर से बाहर निकलने का कोई चार्म नहीं है। हमारी रिटायरमेंट लाइफ लगभगसमाप्त हो गई है। ' एक अन्य नागरिक ने बताया , ' परिस्थिति ऐसी ही रही तो जीने के लिए भविष्य में हमेंऑक्सीजन मास्क व सिलिंडर लेकर चलना पड़ सकता है। ' 

Friday, August 16, 2013

मुंबई ब्लास्ट के बाद वो कभी इंडिया नहीं आया

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची की बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची की कहानी भी मुंबई के उन तमाम अंडरवर्ल्ड डॉन जैसी है, जिन्होंने अपने काले कारनामों की शुरुआत मुंबई के बंदरगाह से की। इकबाल ने गोदी यानी मुंबई के डॉक पर विदेशों से आने वाले सामान की चोरी करने से शुरुआत की, और फिर धीरे-धीरे उसका कद बड़ा होता गया। मिर्ची पाउडर बेचना मेमन का पुश्तैनी धंधा था।
दक्षिण मुंबई के नल बाजार में उसके मसालों और मिर्ची पाउडर की दुकान थी। अंडरवर्ल्ड ने भी उसे इकबाल मिर्ची नाम से अपना लिया। 80 दशक के अंत में गोदी का चोर दाऊद से जुड़ गया, दोनों ने लगभग एकसाथ ही अपना रुतबा बनाना व बढ़ाना शुरू किया। मुंबई पुलिस के एक पूर्व अधिकारी के अनुसार मिर्ची के बिजनेस माइंड और दाऊद की दहशत की जुगलबंदी ने ही दोनों का कद काफी बड़ा कर दिया था। 80 का दशक खत्म होते-होते इकबाल ड्रग सप्लाई के धंधे में आ गया।
जब इकबाल ने ड्रग सप्लाई का धंधा शुरू किया, तब कोई नहीं जानता था कि उसका नाम वर्ल्ड के टॉप 50 ड्रग सप्लायर की लिस्ट में जुड़ जाएगा। 80 के दशक में दुनिया के कई मुल्कों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके द्वारा सप्लाई की गई 80 लाख से अधिक मैंड्रेक्स की गोलियों की खेप जब मुंबई में जब्त हुई, तब अचानक ड्रग सप्लाई की दुनिया में मिर्ची का नाम बहुत बड़ा हो गया।
मेमन ने अपनी काली कमाई का ज्यादातर हिस्सा रियल एस्टेट कारोबार में लगाया। रियल एस्टेट कारोबार से होने वाली काली कमाई ड्रग के धंधे में लगती गई। 1993 मुंबई ब्लास्ट में इकबाल पर पैसा लगाने का आरोप लगा है। इस केस में उसे आरोपी बनाया गया है।
1993 ब्लास्ट से पहले अपने ड्रग के धंधे के सिलसिले में विदेशों में जाने लगा, लेकिन मुंबई ब्लास्ट के बाद वो कभी इंडिया नहीं आया।
तमाम अंडरवर्ल्ड माफियाओं की तरह उसने भी दुबई में अपना डेरा डाल दिया। वहां पर उसने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हिना कौसर से निकाह कर लिया। शादी के बाद उसने राइस मिल शुरू की, लेकिन मुख्य धंधा (ड्रग) कभी नहीं छोड़ा। मेमन हिंदी, अंग्रेजी और अरबी भाषा का बहुत अच्छा जानकार है, इसलिए विदेशों में दाऊद का बिजनेस फैलाने के लिए सबसे बड़ा सहारा था।
मध्यप्रदेश
 के भोपाल में स्थित इकबाल मेमन के बंगले पर उसके भाग जाने के बार सरकार ने जब्त कर लियाथा। कई सालों तक इस बंगले को ग्राहक का इंतजार था, आखिरकार मार्च, 2012 में इसे मुंबई की श्योर विनमार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड खरीदा, 7.5 करोड़ रुपये में बिकी इस प्रॉपर्टी को होटेल के तौर पर डिवेलप किया जारहा है।
इससे
 पहले नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी इकबाल के खौफ से पीछे हट गई थी। बंगला नहींबिकने के कारण लोगों ने इसे भूत बंगला कहना शुरू कर दिया था।
लंदन
 में अपने भतीजे को तथाकथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार होने के बादउसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद इकबाल ने अपने वकील अफसीन चौधरी के द्वारा एक स्टेटमेंटजारी करवाया था। स्टेटमेंट में उसने कहा था उसका आतंकी गतिविधियों और अंडरवर्ल्ड डॉन से कोई कनेक्शननहीं है।

Wednesday, August 14, 2013

मंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि उनके पार्टी के मंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने एक दिन पहले दिल्ली में संकेत दिया था कि अगले साल होने वाले चुनाव में मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री के इस दावे को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साफ किया कि मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने की कोई योजना नहीं है

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

आप सभी को एवं आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें । 

Thursday, August 8, 2013

राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे

कांग्रेस पार्टी के डेप्युटी प्रेजिडेंट राहुल गांधी की शादी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव श्योराज जीवन वाल्मीकि ने अजीबोगरीब बयान दिया है। कार्यकर्ताओं से मेल-मिलाप के लिए मुंबई आए वाल्मीकि ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे क्योंकि इससे राजनैतिक वंशवाद को बढ़ावा मिलता है।
सवाल-जवाब के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर कहा था कि वे शादी नहीं करेंगे। इस पर वाल्मीकि सकपका गए, उन्होंने कहा, नहीं... मैंने किसी अखबार में पढ़ा था।' हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली।
राज्य के राजस्व मंत्री नारायण राणे द्वारा गुजरातियों को गुजरात जाने की बयान पर टिप्पणी करते हुए वाल्मीकि ने कहा कि उनका बयान निंदनीय है और इस संबंध वे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रेजिडेंट माणिकराव ठाकरे से बात करेंगे।
मुंबई दौरे के बाबत वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए इसलिए यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की दो-तीन शिकायतें हैं। जिनमें प्रमुख तौर पर महामंडलों का विस्तार नहीं करना जैसे मुद्दे हैं। इस संबंध में वाल्मीकि ने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बातचीत करने की बात कही।

Wednesday, August 7, 2013

वह रोज लोगों से हजारों रुपये ठगती है

अगर आप कार से इनफिनिटी मॉल के पास जुहू सर्किल क्रॉस कर रहे हैं और एक बूढ़ी पारसी महिला आपसे मदद की गुहार करती है, तो सावधान! फर्राटेदार अंग्रेजी में उसकी दुख भरी कहानी सुनकर अपना पर्स हल्का मत कीजिए, क्योंकि वह लोगों को बेवकूफ बना रही है। झूठी दुख भरी कहानियां सुनाकर वह रोज लोगों से हजारों रुपये ठगती है। 
इस बूढ़ी पारसी महिला की उम्र तकरीबन 65 से 70 साल है। जुहू सर्कल के सिग्नल के आसपास डिवाइडर पर या फुटपाथ पर रात के समय बैठी नजर आती है। जैसे ही सिग्नल पर कोई गाड़ी रुकती है, यह महिला फर्राटेदार अंग्रेजी में झूठी दुख भरी कहानी सुनाकर लोगों से 5000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक की मदद करने की गुहार करती है। साथ ही वह यह भी बताती है कि अब तक उसके पास सिर्फ 1000 रुपये ही जमा हुए हैं और उसे अब सिर्फ 4000 या 6000 रुपये की ही जरूरत है। उसकी उम्र और फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर लोगों को सहज ही उस पर यकीन हो जाता है और वे उसकी खुले हाथ से उसकी मदद करते हैं। 

Friday, August 2, 2013

कटरीना कैफ का मीडिया को एक ओपन लेटर

मीडिया में अपनी और रणबीर कपूर की पर्सनल पिक्चर्स आने से बेहद अपसेट कटरीना कैफ ने मीडिया को एक ओपन लेटर लिखा है। उनका कहना है कि अपने फायदे के लिए दूसरे की पर्सनल लाइफ को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है और मीडिया को ऐसा नहीं करना चाहिए:
पिछले दिनों मीडिया के एक हिस्से में स्पेन के इबिजा बीच पर छुट्टियां मना रहे कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की बेहद पर्सनल पिक्चर्स छपी थीं। सबसे पहले एक फिल्म मैगजीन ने इन्हें छापा और फिर ये दूसरी जगहों पर भी छपीं। बेशक, इस सबसे कटरीना कैफ बेहद अपसेट हैं। खफा कटरीना ने ऐसा करने वाले मीडिया को एक ओपन लेटर लिखा है। 
उन्होंने लिखा, 'मैं यह लैटर इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि मैं एक फिल्म मैगजीन में अपनी पर्सनल पिक्चर्स छपने से (जो बाद में दूसरी जगहों पर भी छपीं) बेहद अपसेट और परेशान हूं। ये पिक्चर्स किसी इंसान ने अपनी कायरता का प्रचार करते हुए तब लीं, जब मैं हॉलिडे पर थी और फिर उसने अपने कमर्शल फायदे के लिए उनका इस्तेमाल किया। 
यह पत्रकारों की एक ऐसी नस्ल है, जो कि सिलेब्रिटीज को भद्दे तरीके से पेश करने की खातिर उनकी प्राइवेसी की सारी लिमिट्स तोड़ने को तैयार रहते हैं। इस तरह की पिक्चर्स का लगातार मीडिया में आना जर्नलिज्म के इस स्कूल को सपोर्ट कर रहा है। जो भी मीडियावाले मेरी पर्सनल पिक्चर्स को दिखा रहे हैं, उनसे मेरी रिकवेस्ट है कि प्लीज यह सब रोक दीजिए। मेरा मीडिया से बहुत अच्छा रिलेशन है और मैं मीडिया के लिए हर वक्त उपलब्ध भी रहती हूं। ऐसे में, मीडिया की ओर से इस तरह के बचकाना और आक्रामक व्यवहार की कोई वजह नहीं है। - कटरीना कैफ'