आप सभी
को एवं आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें
।
Wednesday, August 14, 2013
Thursday, August 8, 2013
राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे
कांग्रेस पार्टी के
डेप्युटी प्रेजिडेंट राहुल गांधी की शादी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के
सचिव श्योराज जीवन वाल्मीकि ने अजीबोगरीब बयान दिया है। कार्यकर्ताओं से मेल-मिलाप
के लिए मुंबई आए वाल्मीकि ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल
गांधी शादी नहीं करेंगे क्योंकि इससे राजनैतिक वंशवाद को बढ़ावा मिलता है।
सवाल-जवाब के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर कहा था कि वे शादी नहीं करेंगे। इस पर वाल्मीकि सकपका गए, उन्होंने कहा, नहीं... मैंने किसी अखबार में पढ़ा था।' हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली।
राज्य के राजस्व मंत्री नारायण राणे द्वारा गुजरातियों को गुजरात जाने की बयान पर टिप्पणी करते हुए वाल्मीकि ने कहा कि उनका बयान निंदनीय है और इस संबंध वे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रेजिडेंट माणिकराव ठाकरे से बात करेंगे।
मुंबई दौरे के बाबत वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए इसलिए यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की दो-तीन शिकायतें हैं। जिनमें प्रमुख तौर पर महामंडलों का विस्तार नहीं करना जैसे मुद्दे हैं। इस संबंध में वाल्मीकि ने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बातचीत करने की बात कही।

Wednesday, August 7, 2013
वह रोज लोगों से हजारों रुपये ठगती है
अगर आप कार से इनफिनिटी
मॉल के पास जुहू सर्किल क्रॉस कर रहे हैं और एक बूढ़ी पारसी महिला आपसे मदद की
गुहार करती है, तो सावधान!
फर्राटेदार अंग्रेजी में उसकी दुख भरी कहानी सुनकर अपना पर्स हल्का मत कीजिए,
क्योंकि वह लोगों को बेवकूफ बना रही है। झूठी दुख भरी कहानियां
सुनाकर वह रोज लोगों से हजारों रुपये ठगती है।
इस बूढ़ी पारसी महिला की उम्र तकरीबन 65 से 70 साल है। जुहू सर्कल के सिग्नल के आसपास डिवाइडर पर या फुटपाथ पर रात के समय बैठी नजर आती है। जैसे ही सिग्नल पर कोई गाड़ी रुकती है, यह महिला फर्राटेदार अंग्रेजी में झूठी दुख भरी कहानी सुनाकर लोगों से 5000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक की मदद करने की गुहार करती है। साथ ही वह यह भी बताती है कि अब तक उसके पास सिर्फ 1000 रुपये ही जमा हुए हैं और उसे अब सिर्फ 4000 या 6000 रुपये की ही जरूरत है। उसकी उम्र और फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर लोगों को सहज ही उस पर यकीन हो जाता है और वे उसकी खुले हाथ से उसकी मदद करते हैं।

Friday, August 2, 2013
कटरीना कैफ का मीडिया को एक ओपन लेटर
मीडिया में अपनी और रणबीर कपूर की पर्सनल पिक्चर्स आने से बेहद अपसेट कटरीना
कैफ ने मीडिया को एक ओपन लेटर लिखा है। उनका कहना है कि अपने फायदे के लिए दूसरे
की पर्सनल लाइफ को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है और मीडिया को ऐसा नहीं करना चाहिए:
पिछले दिनों मीडिया के एक हिस्से में स्पेन के इबिजा बीच पर छुट्टियां मना रहे कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की बेहद पर्सनल पिक्चर्स छपी थीं। सबसे पहले एक फिल्म मैगजीन ने इन्हें छापा और फिर ये दूसरी जगहों पर भी छपीं। बेशक, इस सबसे कटरीना कैफ बेहद अपसेट हैं। खफा कटरीना ने ऐसा करने वाले मीडिया को एक ओपन लेटर लिखा है।
उन्होंने लिखा, 'मैं यह लैटर इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि मैं एक फिल्म मैगजीन में अपनी पर्सनल पिक्चर्स छपने से (जो बाद में दूसरी जगहों पर भी छपीं) बेहद अपसेट और परेशान हूं। ये पिक्चर्स किसी इंसान ने अपनी कायरता का प्रचार करते हुए तब लीं, जब मैं हॉलिडे पर थी और फिर उसने अपने कमर्शल फायदे के लिए उनका इस्तेमाल किया।
यह पत्रकारों की एक ऐसी नस्ल है, जो कि सिलेब्रिटीज को भद्दे तरीके से पेश करने की खातिर उनकी प्राइवेसी की सारी लिमिट्स तोड़ने को तैयार रहते हैं। इस तरह की पिक्चर्स का लगातार मीडिया में आना जर्नलिज्म के इस स्कूल को सपोर्ट कर रहा है। जो भी मीडियावाले मेरी पर्सनल पिक्चर्स को दिखा रहे हैं, उनसे मेरी रिकवेस्ट है कि प्लीज यह सब रोक दीजिए। मेरा मीडिया से बहुत अच्छा रिलेशन है और मैं मीडिया के लिए हर वक्त उपलब्ध भी रहती हूं। ऐसे में, मीडिया की ओर से इस तरह के बचकाना और आक्रामक व्यवहार की कोई वजह नहीं है। - कटरीना कैफ'

Wednesday, July 31, 2013
गड्ढों की गूंज मंगलवार को विधानपरिषद में
मुंबई के गड्ढों की गूंज मंगलवार को विधानपरिषद में गूंजी। गड्ढों से
खिसियाए उपसभापति वसंत डावखरे ने सरकार को आदेश दिया कि घटिया काम करने वाले
ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करे। सरकार ने सड़कों के ठेके की जांच और सलाहकार फर्म की
नियुक्ति एसआईटी से कराने से मना कर दिया, किंतु
सदस्यों को जांच का भरोसा जरूर दिलाया। मॉनसून पूर्व तैयारियों के बाबत सरकार ने
सहज स्वीकार किया कि इस साल मुंबई में मॉनसून पूर्व की तैयारियां नहीं हुई।
मुंबई महानगरपालिका ने पूर्वी उपनगर की सड़कों की निविदा मंगाई थी, जो विवाद में है। इस बाबत कांग्रेस के सदस्य चरणजीतसिंह सप्रा ने आवाज उठाई। उन्होंने दूसरे नंबर के ठेकेदार (सुप्रीम-महावीर) को ठेका देने का विरोध करते हुए फिर से निविदा मंगाने की मांग की। सप्रा ने डामर के सड़क की गारंटी अवधि तीन साल से बढ़ाकर पांच साल और सीमेंट की सड़क की 5 साल से 10 साल करने की मांग रखी

Monday, July 29, 2013
नवी मुंबई एयरपोर्ट केलिए समय सीमा तय
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नवी मुंबई एयरपोर्ट केलिए समय सीमा तय कर दी है। इसके मुताबिक अब यहएयरपोर्ट 31 जनवरी , 2014 तक पूरा किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त समूह ने मुंबई रेल कॉरिडोर , दिल्लीमेरठ एक्सप्रेस और नवी मुंबई हवाई अड्डे सहित प्रमुखबुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने के लिए समय सीमानिर्धारित की है

Thursday, July 25, 2013
दूसरे दिन लगातार भारी बारिश
मुंबई में बुधवार को दूसरे दिन लगातार भारी बारिश
जारी है। भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें लेट हैं। कई इलाकों में भारी जाम लोगों के
लिए परेशानी बना हुआ है। भारी बारिश के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। हाई टाइड
की वजह से समंदर की लहरें 4.95 मीटर तक ऊंची उठ रही हैं।
जानकारों के मुताबिक, यह साल का सबसे ऊंचा हाई टाइड है।
समंदर की उफनती लहरों को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है।
शहर में मंगलवार से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सेंट्रेल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों लाइनों पर गाड़ियां करीब 20-30 मिनट की देरी से चल रही हैं। फ्लाइट्स भी देरी से उड़ रही हैं। आज सुबह मुंबई महानगर पालिका ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने समंदर में ऊंची लहरों के उठने को लेकर भी चेतावनी जारी की थी। विभाग ने कहा था कि बुधवार को मुंबई में भारी बारिश के साथ हाई टाइड की वजह से समंदर में 4.9 मीटर ऊंची लहरें देखने को मिल सकती हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)