Monday, June 17, 2013

बेस्ट की बसें बीचरास्ते में ही बंद पड़ गईं

रविवार को लगातार और भारी बारिश की वजह सेज्यादातर जगहों पर घुटनों तक डूबी और ट्रैफिक में रेंगतीमंुबई का नजारा देखने को मिला। जगह - जगह पर पानीभरने , पेड़ गिरने , दीवार ढहने और चट्टानें खिसकने की भीशिकायत आती रहीं। वहीं , कई जगहों पर बेस्ट की बसें बीचरास्ते में ही बंद पड़ गईं , जिससे घंटों तक सड़कें जाम रहीं।जिन इलाकों में पानी भर गया था वहां पंप की मदद से पानीनिकाला जा रहा था। हालांकि इन पंपों से कोई विशेष फायदानहीं हो रहा था। 
बीएमसी के डिजास्टर मैनेजमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर दो बजे तक शहर में 35, पश्चिम उपनगर में 20 और पूर्वी उपनगर में 10 इस तरह कुल 65ठिकानों पर जल जमाव की शिकायत दर्ज हुई। पानी भरने वाले इलाकों में ग्रांट रोड , नाना चौक , कोलाबा ,भिंडी बाजार , हिंदमाता , परेल , दादर टीटी , भायखला स्टेशन , विक्रोली , गोवंडी , चेंबूर , घाटकोपर ,कांदिवली , मालाड , मिलन सबवे , बांद्रा , विलेपार्ले , अंधेरी , सांताक्रुज , खार आदि जगह शामिल हैं। यहां कीगलियां और सड़कों में घुटनों तक पानी भर गया। बीएमसी की ओर से पानी निकालने के लिए शहर में 37, पूर्वउपनगर में 38 और पश्चिम उपनगर 32 में पंप लगाए गए। इस बीच , 51 जगहों पर पेड़ गिरने का मामलासामने आया। खबर लिखे जाने तक किसी के चोटिल होने की खबर नहीं थी। 

Friday, June 14, 2013

हर साल नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च

हर साल नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। मुंबई महानगर पालिका ने दो साल के नाला सफाई पर लगभग 180 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया था। नाला सफाई के लिए रेलवे को करीब 2.15 करोड़ रुपये दिए गए। बीएमसी और रेलवे ने नाला सफाई में कितने तीर मारे, इसका नजारा रविवार-सोमवार की पहली ही बारिश में ही दिखाई दे गया। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, वहीं लोकल सेवाएं भी बुरी तरह लड़खड़ा गईं। पहली बारिश के बुरे दौर से गुजरने के बाद एक बार फिर नाला सफाई के काम पर उंगली उठाई जा रही है। 
हिंदमाता से भायखला तक पानी भरने के लिए बीएमसी ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया और उस पर कठोर कार्रवाई की। एक तरफ जहां भारी जुर्माना लगाया गया, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करने का आदेश दिया गया। इतना ही नहीं, एक डेप्युटी इंजिनियर को भी सस्पेंड किया गया। ऐसे में, सवाल उठता है कि महानगर में अन्य जगहों पर भी तो पानी भरा, उसके लिए किसी को सजा क्यों नही दी गई? इस बाबत कमिश्नर सीताराम कुंटे ने सफाई दी कि समुद्र सतह के निचले क्षेत्रों पानी भरेगा। 

Thursday, June 6, 2013

2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का एकमामला दर्ज

 मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ( ईओडब्ल्यू )ने सोमवार को 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का एकमामला दर्ज किया है , जिसके तहत कंपनी छोटे - छोटेनिवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर एक का दो करने कावादा करती थी। इस मामले में पुलिस ने एमएमएमइंडिया केपांच रूसी प्रमोटरों सहित 17 लोगों के नाम एफआईआर मेंदर्ज किए हैं
पुलिस
 के अनुसार , कंपनी की ' डबल -  - मनी स्कीम ' मेंकरीब 70,000 लोगों ने निवेश किया। लोगों से स्कीम में 5000 रुपये और 50,000 रुपये का निवेश करने कोकहा जाता था। निवेशक द्वारा स्कीम में रुचि दिखाते ही उससे नाम - पता , मोबाइल ,  - मेल अड्रेस आदिडिटेल्स मांगी जाती। उन्हें एक बैंक खाता नंबर दिया जाता है , ताकि वे उसमें पैसे जमा कर सकें। साथ ही कंपनीके एक अधिकारी का संपर्क नंबर भी दिया जाता। 

इस
 पूरी प्रक्रिया में एक महीना लग जाता। जैसे ही पैसा जमा होता , निवेशक को रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाता।5000 रुपये जमा करने पर उसे 100 मैव्रोस ( एक मैव्रो 50 रुपये के बराबर ) मिल जाते। निवेशक को इसेरिवॉर्ड पॉइंट स्कीम बताया जाता , जिसके तहत जैसे ही कोई सदस्य दो और नए सदस्यों को लाता , उन्हें 20अतिरिक्त मैव्रोस मिलते। नए सदस्य से कहा जाता कि वह पुराने सदस्य के बैंक खाते में 5000 रुपये जमा कर दे।इस तरह यह स्कीम चल रही थी। पुलिस के अनुसार , उनका एक दल कंपनी के प्रमोटरों की तलाश में जुटा है।लुक - आउट नोटिस सभी हवाईअड्डों पर जारी कर दिए हैं।

Tuesday, May 28, 2013

ऐसे पुतलों मर्दों की मानसिकता प्रभावित होती


मुंबई में लॉन्जरी दुकानों के बाहर अब बिकीनी में सजीं मैनिक्विन्स (पुतले) नजर नहीं आएंगी। यौन अपराधों से जुड़े मामलों पर अंकुश लगाने के इरादे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर की दुकानों पर 'अश्लील' पुतले के डिस्प्ले को बैन करने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि मुंबई रेप के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।

227 सदस्यों वाली बीएमसी की जनरल बॉडी ने इस बारे में एक महिला पार्षद के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया है। इस प्रस्ताव को बीएमसी कमिश्नर की मंजूरी मिलने के बाद बीएमसी दुकानों से ऐसे पुतलों को हटा सकेगी। जनरल बॉडी ने बीएमसी कमिश्नर से मांग की है कि सार्वजनिक जगहों पर अश्लील डिस्प्ले को लेकर वह एक नई नीति बनाएं।

यह प्रस्ताव लाने वाली घाटकोपर की बीजेपी पार्षद रीता तावड़े का कहना है कि दुकानों में ऐसे पुतलों मर्दों की मानसिकता प्रभावित होती है और गलत हरकतों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी सोचा जाना चाहिए कि ऐसी मैनिक्वन्स की वजह से महिलाएं असहज महसूस करती हैं।

Thursday, May 23, 2013

श्रीशांत के होटल के कमरे में मिले दर्जनों कंडोम ने एक नई बहस छेड़


श्रीशांत के लैपटॉप में मिलीं मॉडल्स की फोटो और श्रीशांत के होटल के कमरे में मिले दर्जनों कंडोम ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या अब क्रिकेट में भी कास्टिंग काउच का गेम शुरू हो गया है? मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में उस कास्टिंग डायरेक्टर का बयान भी लिया है, जिसने श्रीशांत को ये फोटो भेजी थीं। वैसे, कास्टिंग डायरेक्टर का कहना है कि उसने श्रीशांत को मॉडल्स की ये फोटो उनके एस- 36 ब्रैंड के विज्ञापन के लिए भेजी थीं।

एक विश्वस्त सूत्र का दावा है कि इस मामले में हो सकता है कि कास्टिंग डायरेक्टर का कहना सही हो, लेकिन हकीकत में मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर और को-ऑर्डिनेटर के जरिए सेक्स का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। किसी भी फिल्म या सीरियल में जो मुख्य किरदार होते हैं, उनका चुनाव मुख्य डायरेक्टर या प्रोड्यूसर करते हैं, लेकिन छोटे-छोटे किरदारों में लड़के-लड़कियों का सेलेक्शन पहले को-ऑर्डिनेटर और फिर कास्टिंग डायरेक्टर द्वारा किया जाता है। इन्हें सैकड़ों लड़के-लड़कियों में से दर्जनों को चुनना होता है और उस दौरान ये लोग कई बार लड़कियों के सामने 'कॉम्प्रोमाइज करने' की शर्त रख देते हैं। अगर लड़की 'कॉम्प्रोमाइज करने' को तैयार हो जाती है, तो उसे उस फिल्म या सीरियल में तो काम मिलता ही है, आगे विज्ञापनों में भी उसकी फोटो ऐड मिलने का भरोसा देते हुए भेज दी जाती हैं। विज्ञापन के लिए लड़कियां आसानी से सेलेक्ट हो जाएं, इसके लिए कास्टिंग डायरेक्टर लड़कियों की सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं, बेहद अश्लील फोटो भी खींचते हैं। अश्लील फोटो खींचने के दौरान भी वह उनके साथ सेक्स करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। श्रीशांत के लैपटॉप में भी मिली फोटो बेहद अश्लील हैं।

इस सूत्र के अनुसार, मुंबई में बहुत- सी लड़कियां बाहर से आई होती हैं। कॉस्टिंग डायरेक्टर इन लड़कियों का मुंबई में रहने का इंतजाम करते हैं और इस बहाने भी उनका शारीरिक शोषण करते हैं। इन्हीं में से कुछ लड़कियों को बाद में श्रीशांत जैसे क्रिकेटरों को सिर्फ कास्टिंग डायरेक्टर द्वारा ही नहीं, कुछ बुकियों द्वारा भी भेजा जाता है। बदले में इन लड़कियों को खासी रकम भी दी जाती है।

Monday, May 13, 2013

उद्धव और राज ठाकरे साथ आएं-दिवंगत नेता बालासाहेब


बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी ने दावा किया कि शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहेब की इच्छा थी कि उद्धव और राज ठाकरे साथ आएं। गडकरी ने कहा है कि वे इस इच्छा को पूरा करने के लिए काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्ति पाने के बाद गडकरी पहली बार एक टेलिविजन चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद वे राज से मिलने उनके निवास भी गए थे। 
 गडकरी ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में उनका मन कभी नहीं लगा। उनके अनुसार, जब से उन्हें बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश किया जाने लगा, तभी से उनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई। हालांकि गडकरी ने इस बात से इनकार किया है कि महाराष्ट्र बीजेपी में उनका अपना गुट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी में गुटबंदी नहीं है। 
 उन्होंने यह कयास भी लगाया है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 200 सीटें मिलेंगी। एनडीए की साथी पार्टियों को लेकर सरकार बनाने में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह इंटरव्यू कर्नाटक के चुनावी परिणाम घोषित होने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। 

Friday, May 3, 2013

लड़कियों की भ्रूण हत्याएं रोकने के लिए जारी मुहिम रंग दिखाने लगी

 महाराष्ट्र में पिछले साल से लड़कियों की भ्रूण हत्याएं रोकने के लिए जारी मुहिम रंग दिखाने लगी है। मंत्रालय में राज्यस्तरीय मुआयना करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी ने पुष्टि की है कि मुहिम के बाद महाराष्ट्र में बालिकाओं की जन्मदर में वृद्धि देखी गई है। समिति की बैठक में तय किया गया कि मुंबई समेत राज्य के चार महानगरों में कमिश्नरों की अध्यक्षता में विजिलेंस कमेटियां सेक्स डिटरमिनेशन पर नजर रखेंगी। 

कोल्हापुर और नांदेड में सोनोग्रफी केंद्रों के खिलाफ अभियान छेड़ने का भी फैसला किया गया।