Thursday, April 4, 2013

विरोध दर्ज कराया , लेकिन कोई नतीजा नहींनिकला

वाशी से सटे जुहू गांव के निवासियों में यहांखुले कई लॉजिंग - बोर्डिंग होटेलों के खिलाफ आक्रोश बढ़ताही जा रहा है। इसके चलते यहां की महिलाओं व लड़कियों काआना - जाना दूभर हो गया है। यहां के नागरिकों ने कई तरहसे अपना विरोध दर्ज कराया , लेकिन कोई नतीजा नहींनिकला। अब लोग एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। इसकेतहत रविवार को जुहू गांव में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। 

बैठक में करीब 250 से 300 महिलाएं शामिल हुईं। सभीलॉजिंग - होटेल को हटाने की मांग कर रही थीं। बैठक में पूर्वमहापौर अनजानी भोइर , नगरसेवक प्रभाकर भोइर , पूर्व नगरसेवक रमण भोइर तथा शिवसेना शाखा प्रमुखसंजय पाटिल समेत कई अन्य नागरिक भी उपस्थित थे। आंदोलन पर आगे की चर्चा के लिए 7 अप्रैल को एक औरबैठक बुलाई गई है।

Monday, April 1, 2013

आईपीएल आयोजकों को राज्य में सूखे को देखते हुए महाराष्ट्र में टूर्नामेंट आयोजित करने के बारे में उचित फैसला लेना चाहिए।


 विधानसभा में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने रविवार को कहा कि आईपीएल आयोजकों को राज्य में सूखे को देखते हुए महाराष्ट्र में टूर्नामेंट आयोजित करने के बारे में उचित फैसला लेना चाहिए। तावड़े ने आईपीएल आयुक्त राजीव शुक्ला को लिखे पत्र में कहा, 'मेरी जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैदान के रखरखाव के लिए प्रत्येक दिन 60,000 लीटर पानी का इस्तेमाल होगा। इससे आईपीएल मैचों के पूरे सत्र में 36 दिन (नौ अप्रैल से 15 मई तक महाराष्ट्र में) में एक ही मैदान पर 21.6 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।' उन्होंने स्वीकार किया कि आईपीएल मैचों से राज्य सरकार को कुछ राजस्व मिलेगा, लेकिन उन्होंने पूछा कि क्या आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए इतना पानी खर्च करना उचित होगा जबकि महाराष्ट्र के कई हिस्से सूखे से जूझ रहे हैं। 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और पुणे में सहारा स्टेडियम में अगले कुछ हफ्तों में 16 मैचों का आयोजन किया जाना है। भाजपा नेता ने कहा, 'सूखे से जूझ रहे लोगों के दुख को देखते हुए मुझे लगता है कि आप राज्य में आईपीएल टूर्नामेंट आयोजित करने के संबंध में उचित फैसला करोगे।'

Wednesday, March 27, 2013

सूर्यवंशी सस्पेंड हो गए

सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में एएसआई सचिन सूर्यवंशी से मारपीट करने वाले विधायक राम कदम और क्षितिज ठाकुर को बेल मिल गई, तो दूसरी तरफ सूर्यवंशी सस्पेंड हो गए।

सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र विधानसभा के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा था। विधायकों के निलंबन पर सभी दलों के नेता एक थे। आखिरकार प्रेशर काम आया। हंगामे को खत्म करने के लिए सोमवार को गृहमंत्री आरआर पाटिल ने बहुजन विकास अघाडी के एमएलए क्षितिज ठाकुर से बदसलूकी के आरोप में सूर्यवंशी को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी।

पाटिल ने कहा कि उन्होंने बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 18 मार्च को हुई पाटिल और ठाकुर के झगड़े की सीडी देखी है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच और सूर्यवंशी को फोर्स लीव पर भेजने का फैसला किया।

Tuesday, March 26, 2013

होली की हार्दिक शुभकामनायें


होली की हार्दिक शुभकामनायें 

Wednesday, March 13, 2013

अरविंद केजरीवाल और मणिपाल समूह के अध्यक्ष मोहनदास पाई वॉर्टन इकनॉमिक सम्मेलन को संबोधित करें


सोशल ऐक्टिविस्ट से राजनेता बने अरविंद केजरीवाल और मणिपाल समूह के अध्यक्ष मोहनदास पाई वॉर्टन इकनॉमिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वॉर्टन स्कूल द्वारा आयोजित इस सालाना सम्मेलन को संबोधित करनेवालों की नई सूची में अब केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा का नाम शामिल नहीं है।

वॉर्टन सम्मेलन का 17वां सेशन पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए और बाद में पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के प्रफेसर और छात्रों के एक समूह के विरोध के बाद आमंत्रण रद्द करने से जमकर विवाद हुआ था। पहली सूची में 6 प्रमुख वक्ताओं में मोदी का भी नाम था। ताजा सूची में दर्ज सिर्फ दो प्रमुख वक्ताओं योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और यूएस इंडिया बिजनस के अध्यक्ष रॉन सोमर्स को बरकरार रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि मोदी का आमंत्रण रद्द करने के बाद दो अन्य वक्ताओं अदाणी समूह के गौतम अदाणी और हेक्सावेयर टेक्नॉलजीज के अतुल निसार ने सम्मेलन में भाग न लेने का फैसला किया। सम्मेलन के आयोजकों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और अहलूवालिया विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। हालांकि आयोजकों ने ताजा सूची में देवड़ा का नाम न होने की वजह नहीं बताई। इससे पहले इस सम्मेलन को संबोधित करने वालों में एपी. जे. अब्दुल कलाम, पी. चिदंबरम, के. वी. कामत, वरुण गांधी, अनिल अंबानी और सुनील मित्तल रहे हैं।

Monday, March 11, 2013

एकला चलो


आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजरकांग्रेस में अभी से ' एकला चलो ' का सुर अलापा जा रहा है।अगर आलाकमान ने महाराष्ट्र के कांग्रेसी सांसदों की सुनी तोकांग्रेस राज्य में लोकसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशीउतार सकती है। यह संकेत कांग्रेस सांसद रजनी पाटील नेदिया है। अपनी इसी मांग को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेसी सांसदसोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने वाले हैं।राहुल से होने वाली मुलाकात में यह मुद्दा जोरशोर से उठायाजाएगा। 

रजनी पाटील ने कहा कि पूरी तरह से एनसीपी पर निर्भर नरहते हुए हम महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिएतैयार हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी यह कदम सुरक्षा के तौर पर उठाना चाहती है और अपनी सीटों कादायरा बढ़ाना चाहती है। राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में सांसद कांग्रेस को मजबूत बनाने , सूखे की मारझेल रहे राज्य को केंद्र से अधिक सहायता दिलवाने और लंबित नवी मुंबई एयरपोर्ट को केंद्र से मंजूरी दिलवानेजैसे मुद्दे भी उठा सकते हैं। 

Friday, March 8, 2013

100 से 150 झोपड़े जलकर राख


 बांद्रा पश्चिम स्थित शास्त्री नगर में गुरुवार तड़केअचानक ही आग लग गई। इससे 100 से 150 झोपड़े जलकरराख हो गए। इस घटना में एक फायर मैन सहित 18 लोगघायल हो गए। सभी घायलों को बांद्रा - भाभा अस्पताल मेंभर्ती कराया गया और देर रात तक सभी लोगों को अस्पतालसे छुट्टी मिल गई। आग लगने की घटना को लेकर तरह - तरहकी शंकाएं व्यक्त की जा रही है। 

बांद्रा
 शात्री नगर में जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तड़के2.05 बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहींचला है। कुल 12 फायर इंजन और 6 वाटर टैंकर सहित करीब 90 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिएखूब पसीना बहाया। आग बुझाने के दौरान फायर मैन सतीश रतन सिंह राजपूत घायल हो गए। इनके अतिरिक्तस्थानीय 17 लोग आग की घटना से प्रभावित हुए। सुबह 6.25 बजे फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पायागया। आग लगने के कारणों को शक की नजर से देखा जा रहा है। खार , बांद्रा क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बहुतहो गई है। इसके कई तरह के कारण गिनाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच फायर बिग्रेड और पुलिसअपने - अपने स्तर पर कर रही है।