Monday, March 11, 2013

एकला चलो


आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजरकांग्रेस में अभी से ' एकला चलो ' का सुर अलापा जा रहा है।अगर आलाकमान ने महाराष्ट्र के कांग्रेसी सांसदों की सुनी तोकांग्रेस राज्य में लोकसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशीउतार सकती है। यह संकेत कांग्रेस सांसद रजनी पाटील नेदिया है। अपनी इसी मांग को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेसी सांसदसोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने वाले हैं।राहुल से होने वाली मुलाकात में यह मुद्दा जोरशोर से उठायाजाएगा। 

रजनी पाटील ने कहा कि पूरी तरह से एनसीपी पर निर्भर नरहते हुए हम महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिएतैयार हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी यह कदम सुरक्षा के तौर पर उठाना चाहती है और अपनी सीटों कादायरा बढ़ाना चाहती है। राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में सांसद कांग्रेस को मजबूत बनाने , सूखे की मारझेल रहे राज्य को केंद्र से अधिक सहायता दिलवाने और लंबित नवी मुंबई एयरपोर्ट को केंद्र से मंजूरी दिलवानेजैसे मुद्दे भी उठा सकते हैं। 

Friday, March 8, 2013

100 से 150 झोपड़े जलकर राख


 बांद्रा पश्चिम स्थित शास्त्री नगर में गुरुवार तड़केअचानक ही आग लग गई। इससे 100 से 150 झोपड़े जलकरराख हो गए। इस घटना में एक फायर मैन सहित 18 लोगघायल हो गए। सभी घायलों को बांद्रा - भाभा अस्पताल मेंभर्ती कराया गया और देर रात तक सभी लोगों को अस्पतालसे छुट्टी मिल गई। आग लगने की घटना को लेकर तरह - तरहकी शंकाएं व्यक्त की जा रही है। 

बांद्रा
 शात्री नगर में जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तड़के2.05 बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहींचला है। कुल 12 फायर इंजन और 6 वाटर टैंकर सहित करीब 90 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिएखूब पसीना बहाया। आग बुझाने के दौरान फायर मैन सतीश रतन सिंह राजपूत घायल हो गए। इनके अतिरिक्तस्थानीय 17 लोग आग की घटना से प्रभावित हुए। सुबह 6.25 बजे फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पायागया। आग लगने के कारणों को शक की नजर से देखा जा रहा है। खार , बांद्रा क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बहुतहो गई है। इसके कई तरह के कारण गिनाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच फायर बिग्रेड और पुलिसअपने - अपने स्तर पर कर रही है।

Thursday, February 21, 2013

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एसआईटी का गठन किया



 नवी मुंबई के बिल्डर सुनील कुमार की हत्या की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एसआईटी का गठन किया है। हालांकि नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को इस केस में अब तक गिरफ्तार किया है, पर चूंकि नवी मुंबई पुलिस पर यह आरोप लग रहा था कि वह इस केस में कुछ बड़े लोगों को बचा रही है, इस कारण से बुधवार को राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी। केस ट्रांसफर होने की एक वजह लाल बत्ती की एक गाड़ी भी बताई जा रही है। बिल्डर सुनील कुमार की हत्या के वक्त की सीसीटीवी कैमरे में दर्ज रिकॉर्डिंग की विस्तृत जांच में पाया गया कि हत्या के ठीक उसी समय सड़क पर एक लालबत्ती वाली कार घटनास्थल से रुक-रुक कर गुजर रही थी। उस वक्त करीब एक दर्जन लोग इकट्ठा हो गए थे, पर लालबत्ती वाली वह कार बिना रुके चली गई। सुनील कुमार के बेटे ने उस लालबत्ती वाली कार की जांच कराने की मांग भी गृह मंत्री आर. आर. पाटील से की थी। 

Sunday, February 17, 2013

'परप्रांतीय'


 राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुलुंड में चल रही इनकम टैक्स भर्ती परीक्षा हंगामा करके रोक दी। हंगामा करने वालों का आरोप था कि स्टेनो पद के लिए परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट 'परप्रांतीय' हैं। 
मुलुंड के महानगरपालिका कार्यालय में शनिवार को इनकम टैक्स में स्टेनो पद की भर्ती की परीक्षा रखी गई थी। इन परीक्षाओं में जानबूझकर मराठी युवकों को वंचित रखा जा रहा है, यह दावा करते हुए एमएनएस कार्यकर्ताओं ने भीतर घुसकर हंगामा कर दिया। 
एमएनएस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विभागाध्यक्ष सत्यवान दलवी को खबर लगी कि भर्ती में भाग लेने वालों में एक भी मराठी कैंडिडेट नहीं है। वह कार्यकर्ताओं के साथ म्यूनिसिपल ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने एग्जाम कंट्रोलर से मिलकर इस बात पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Monday, February 4, 2013

सप्लाईमें आई कमी की वजह से प्याज के दाम नहीं बढ़े


महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों की राय बन रही कि सप्लाईमें आई कमी की वजह से प्याज के दाम नहीं बढ़े हैं। बल्किइसके पीछे व्यापारियों की ' प्राइज फिक्सिंग ' और 'मुनाफाखोरी ' काम कर रही है। इससे निपटने के लिए आगामी28 फरवरी से शुरू हो रही रबी खरीद में सरकारी संगठन 'नाफेड ' की मार्फत प्याज खरीदने की योजना पर विचार चलरहा है। 
आवक
 में मामूली गिरावट : सरकारी स्तर पर आकलन से यहपता चला है कि फरवरी की शुरुआत में प्याज की आवक मेंकेवल तीन प्रतिशत कमी है। इसकी तुलना में प्याज के थोक भाव में 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।इस बात पर खेद व्यक्त किया किया जा रहा है कि इतने दाम बढ़ने पर किसानों के पल्ले लगभग कुछ भी नहींआएगा। पहले किसानों से औने - पौने दाम पर प्याज खरीद चुके व्यापारियों ने दाम बढ़ाने के लिए स्टॉक दबारखे हैं। अब बढ़े दामों पर भारी मुनाफा पीटकर खरीददारों को निशाना बनाया जा रहा है। 
राजनीतिक
 हस्तक्षेप भी समस्या है : इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आईहै। नाशिक और आसपास के प्याज व्यापारी अब गन्ना किसानों की तरह आक्रामक हो गए हैं। कुछ वर्षों पहले ,केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर सड़े हुए प्याज फेंककर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद प्याज केएक्सपोर्ट की अनुमति देकर गोदामों में सड़ रहा हजारों टन प्याज बचाया जा सका। 
लासलगांव
 में लगी है आग : प्याज के व्यापार की राजधानी माने जानेवाले नाशिक के लासलगाव में पिछलीजनवरी में 355 रुपये क्विंटल में प्याज बिक रहा था। इस वर्ष जनवरी में यह दाम बढ़कर 2,235 रुपये पर पहुंचगया है। जबकि जयपुर और आगरा जैसी दूसरी प्याज मंडियों में इस तरह से दाम नहीं बढ़े हैं।