Wednesday, January 16, 2013

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुजाता पाटिल ने एक खास समुदाय को निशाना बनाने के आरोपों को खारिज कर दिया


 मुंबई पुलिस की पत्रिका 'संवाद' में विवादित कविता लिखने के कारण चर्चित हुईं ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुजाता पाटिल ने एक खास समुदाय को निशाना बनाने के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इससे आहत हुआ है तो माफी मांगने के लिए तैयार हूं, लेकिन इसे लिखने को लेकर मुझे अफसोस नहीं है।

इस कविता में सुजाता पाटिल ने पिछले साल 10 अगस्त को आजाद मैदान में दंगा करने वाले प्रदर्शनकारियों को 'सांप' और 'गद्दार' करार दिया था और कहा था कि उनके हाथ 'काट' दिए जाने चाहिए। 'संवाद' के नवंबर के अंक में यह कविता छपने के बाद विवाद को देखते हुए सुजाता ने कहा कि वह किसी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं करना चाहती थीं। उनका लिखित माफीनामा 'संवाद' के अगले अंक में छापा जाएगा।

इस मामले को लेकर मुस्लिम-ए-हिन्द नाम के संगठन के संचालक अमीन मुस्तफा इदरिसी और आजाद मैदान हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक नजर मोहम्मद सिद्दीकी ने राज्य के गृह विभाग, मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस और आजाद मैदान पुलिस थाने के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह, जॉइंट पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले और सुजाता पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।

Monday, January 7, 2013

महाराष्ट्र बाकी राज्यों के कहीं आगे हैं


गुजरात के मुकाबले महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट में पिछड़ रहा है, इस दावे से मुख्यमंत्री पृथ्वीराज आजिज आ चुके हैं। सोमवार को उन्होंने नरेंद्र मोदी के गुजरात और अपनी अधीन महाराष्ट्र में हुए 'फॉरन इन्वेस्टमेंट' के सिलसिलेवार आंकड़े ही जारी कर दिए। यह जरूर ध्यान रखा कि 'गुजरात' का अपने बयान में नाम नहीं लिया। बताना नहीं भूले की महाराष्ट्र बाकी राज्यों के कहीं आगे हैं।

केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया कि कुल विदेशी निवेश में एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी महाराष्ट्र की है। इसके बाद 19 प्रतिशत पर दिल्ली, 6 प्रतिशत पर कर्नाटक और सिर्फ 5 प्रतिशत पर गुजरात का पांचवां नंबर आता है।

पिछले सप्ताह मोदी ने 'वाइब्रेंट गुजरात' का नारा देते हुए अहमदाबाद में फॉरेन इन्वेस्टरों को न्योता दिया था। मुख्यमंत्री चव्हाण की ताजा कार्रवाई इसी का जवाब मानी जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने धड़ल्ले से नई 'इंडस्ट्रियल पॉलिसी' घोषित कर दी। पिछले सात सालों से यह पॉलिसी सरकारी फाइलों में धूल खा रही थी

Monday, December 31, 2012

नव वर्ष 2013 की शुभकामनायें

2012 को अलविदा --  तथा नव वर्ष 2013  की शुभकामनायें । इसी उम्मीद के साथ कि नव वर्ष महिला उत्पीड़न मुक्त हो । 

Thursday, December 20, 2012

फर्जी शिकायत के आधारपर चुनाव अधिकारी ने नोटिस जारी किया

भिवंडी के तहसीलदार ने पिछले 10-15 वर्षों सेएक ही पते पर रहकर मतदान करने वाले पद्मानगर इलाके के1300 लोगों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है किउनका नाम मतदाता सूची से क्यों न हटा दिया जाए।तहसीलदार की इस नोटिस से पद्मानगर इलाके में हड़कंपमचा हुआ है। पद्मानगर इलाके में रहने वाले तकरीबन 1300लोगों को चुनाव निर्णय अधिकारी व तहसीलदार द्वारा नोटिसभेजकर मतदाता सूची से उनका नाम हटाने के लिए जवाबमांगा गया है। बताया जाता है कि फर्जी शिकायत के आधारपर चुनाव अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। 

मनपा में एनसीपी के गटनेता नगरसेवक संतोष शेट्टी ने बतायाकि चुनाव अधिकारी ने उन 1300 लोगों से तमाम तरह के प्रमाण - पत्र पेश करने का निर्देश दिया है , जिसकेकारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के सिर्फ एक ही वार्ड में इतनीभारी संख्या में रहने वाले लोगों के साथ यह कार्रवाई की जा रही है , जो इन लोगों के साथ अन्याय है। पद्मानगरइलाके के रहने वाले उक्त 1300 लोगों ने नगरसेवक संतोष शेट्टी के नेतृत्व में तहसीलदार सुनील शिंदे से मिलकरजांच की मांग की है। तहसीलदार शिंदे ने जांच कराने का आश्वासन देते हुए फर्जी ढंग से मतदाता सूची से नामहटाने को काफी गंभीरता से लिया है। 

23 दिसंबर का दिन नवी मुंबई केलिए खास


रविवार ,23 दिसंबर का दिन नवी मुंबई केलिए खास है , क्योंकि इस दिन यहां महापौर मैराथनआयोजित है। नवी मुंबई मेयर मैराथन का यह दूसरा साल है।नवी मुंबई मनपा प्रशासन मैराथन के लिए व्यापक तैयारी मेंजुटी है। साथ ही , नवी मुंबई और आसपास के हजारों धावकभी मैराथन में शामिल होने के लिए अपने तईं तैयारियों मेंजुट गए हैं। 
मनपा अधिकारी गुरव के अनुसार मैराथन की शुरुआतरविवार की सुबह सात बजे पामबीच रोड के मोराज सर्कल सेहोगी। यह बेलापुर किला के सिग्नल तक जाकर यू - टर्न लेते हुए वापस मोराज सर्कल लौटेगी। मैराथन की कुलदौड़ ( मोराज सर्कल से बेलापुर किला और वापस मोराज सर्कल ) 15 किलोमीटर लंबी होगी। रूट और दौड़ कीपूरी जानकारी मैराथन शुरू होने से पहले ही सभी धावकों को दे दी जाएगी और जिन्हें इसकी जानकारी नहींहोगी , उन्हें दौड़ शुरू होने के ठीक पहले बता दिया जाएगा। 

Sunday, December 16, 2012

अफजल गुरू को फांसी नहीं दी जानी चाहिए।


भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) के नेता प्रकाश आंबेडकर ने रविवार को कहा कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी नहीं दी जानी चाहिए। 

आंबेडकर ने कहा, 'दक्षिणपंथी राजनीतिक दल ऐसी मांग कर रहे हैं, वे अपना वोट बैंक बढ़ाना चाहते हैं। उनके दिमाग में कोई राष्ट्रीय हित नहीं है।' संविधान रचियता डॉक्टर बीआर आंबेडकर के पौत्र ने कहा कि अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने से कश्मीरी अलगाववादी एक हो जाएंगे। 
उन्होंने अफजल गुरू के मामले में स्थिति यथावत बनाए रखने की मांग करते हुए कहा, 'अधिकतर कश्मीरी भारतीय संघ का हिस्सा रहना चाहते हैं। अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने से उन्हें संदेह होगा कि वे धर्मनिरपेक्ष भारत का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।'

Wednesday, December 5, 2012

भारत रत्न डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के 56 वेमहापरिनिर्वाण दिवस


 भारत रत्न डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के 56 वेमहापरिनिर्वाण दिवस की तैयारी बीएमसी , पुलिस , बेस्टसहित गैरसरकारी संगठनों ने पूरी कर ली है। 5 दिसंबर कीसाम 8 बजे से 7 दिसंबर की सुबह 9 बजे तक ट्रैफिक में भारीबदलाव किया गया है। वहीं , बेस्ट प्रशासन ने अतिरिक्त बसेचलाने का निर्णय लिया है। दैनिक पास जारी करने के बेस्ट नेपहचान पत्र में राहत दी है। चैत्यभूमि पर आने वालों को पीनेका पानी , शौचालय इत्यादि की व्यवस्था की है। चैत्यभूमिऔर शिवाजी पार्क पर विशेष नियंत्रण कक्ष बना गया है।अनुयायियों की सुविधा हेतु एक लाख 30 हजार वर्ग फुट मेंमंडप बनाया गया है।