Friday, September 7, 2012

कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय और विजय दर्डा के बाद दो और नेताओं का नाता 2005-2009 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन पाने वालीं कंपनियों से जुड़ ग

 कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय और विजय दर्डा के बाद दो और नेताओं का नाता 2005-2009 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन पाने वालीं कंपनियों से जुड़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता प्रेम चंद गुप्ता के बेटों ने उस समय कोयला ब्लॉक के लिए आवेदन किया था जब वह केंद्र सरकार में कंपनी मामलों के मंत्री थे। गुप्ता का बेटा स्टील के कारोबार में बिल्कुल नया था, इसके बावजूद उन्हें ब्लॉक मिल गया।

सूचना एवं प्रसरण राज्यमंत्री एस. जगतरक्षकन ने तो अलॉटमेंट से पांच दिन पहले जेआर पावर नामक कंपनी बनाई और सरकारी कंपनी पुड्डुचेरी इंड्स्ट्रियल प्रमोशन डिवलपमेंट ऐंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (पीआईपीडीआईसी) के साथ एमओयू साइन करके 17 जनवरी 2007 को कोल ब्लॉक के लिए दावेदारी ठोक दी। 25 जुलाई को कंपनी को उड़ीसा के नैनी में कोल ब्लॉक मिल गया और एक महीने के भीतर ही जेआर पावर ने अपनी हिस्सेदारी हैदराबाद की कंपनी केएसके एनर्जी वेंचर्स को बेच दी, जिससे इस कंपनी को ब्लॉक से कोयला निकालने का अधिकार मिल गया।

बाद जगतरक्षकन ने 2009 में चुनाव लड़ने के लिए कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनके परिवार के लोग अभी भी कंपनी के डायरेक्टर हैं। साफ है कि कोर सेक्टर में कोई ट्रैक रेकॉर्ड न होने के बावजूद जेआर पावर को मनमानी पूर्ण तरीके से ब्लॉक आवंटित किए गए और कंपनी ने इसे बेचकर एक महीने के भीतर ही मोटा मुनाफा कमा लिया। खास बात यह है कि जिस पीआईपीडीआईसी के साथ जेआर पावर ने कोल ब्लॉक की दावेदारी जताने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाया था वह भी एक इन्वेस्टमेंट कंपनी है।

Thursday, August 23, 2012

डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर


डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर
बधाई
मुझे फक्र है कि आज डा सत्यपाल मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर हो गए है । मेरी तरफ से  बधाई
तथा बड़ोत वासियो के लिए  खुशखबरी कि जनता वैदिक कालेज का होनहार आज मुंबई के नए पुलिस कामिश्नर है ।
क्या अरुप पटनायक को मुंबई पुलिस की कुर्सी से 11 अगस्त को आजाद मैदान में हुई हिंसा की वजह से हटाया गया? पर्दे के बाहर की कहानी भले ही यह हो, पर हकीकत में उन दिन पटनायक ने जिस तरह जोन-वन के डीसीपी डॉक्टर रवींद्र शिसवे को सबके सामने बेइज्जत किया, वह बात उनके लिए महंगी साबित हुई? शिसवे को बेइज्जत किए जाने का टेप बाद में यूट्यूब पर खूब चला। एक आईपीएस अधिकारी के अनुसार, यू ट्यूब पर शिसवे से जुड़े इस टेप को जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिखाया गया, तो दोनों ही नेता बहुत नाराज दिखे थे। आर. आर. पाटील ने उसी दिन से पटनायक को हटाने का मन बना लिया था, जबकि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पटनायक के भविष्य का फैसला करने में गुरुवार तक का वक्त लगा

Wednesday, July 18, 2012

सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा शुरू

 बॉलिवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा शुरू हो गई। हल्की बारिश के बीच बांद्रा स्थित उनके बंगले 'आशीर्वाद' से एक सजे हुए ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को विले पार्ले के श्मशान में ले जाया जा रहा है। शव को एक खुले ट्रक में रखा गया है ताकि उनके प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन कर सके। बॉलिवुड की तमाम हस्तियों के साथ भारी भीड़ भी ट्रक के पीछे चल रही है। करीब 11 बजे अक्षय-ट्विंकल का बेटा आरव उन्हें मुखाग्नि देगा।

Tuesday, July 12, 2011

75 वें जन्म दिन के निमित्त मुंबई में मेगा सेलिब्रेशन की तैयारी

महाराष्ट्र विधानमंडल के 75 वें जन्म दिन के निमित्त मुंबई में मेगा सेलिब्रेशन की तैयारी हो रही है। 19-20 जुलाई को विधान भवन के प्रांगण में होने वाले भव्य आयोजन में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील के अलावा पांच राज्यों के गवर्नर , सभी राज्यों के पीठासीन अधिकारी , उप पीठासीन अधिकारी , मुंबई के न्यायाधीश , कुछ केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के सभी मंत्री शामिल होने वाले हैं। दो दिवसीय इस समारोह के लिए विख्यात आर्ट डिरेक्टर नितीन देसाई को शाही इंतजाम करने का काम सौंपा गया है। मेहमानों के ठहरने के लिए ताज , ट्रायटेंड आदि फाइव स्टार होटलों में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 400 कलाकार भाग लेने वाले हैं। मॉरिशस की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शीला बापुभॉय विशेष अतिथि होगी। उस देश से भी कलाकारों का एक ग्रुप परफॉर्म करने वाला है। विधानमंडल का 75 वां वर्ष मनाने के लिए साल भर पहले से योजना बनी हुई है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने बजट में लगभग 7 करोड़ का प्रावधान किया है। दो दिन के समारोह के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च करने के औचित्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर विधानसभा के अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटील ने एनबीटी को बताया कि ऐसे ऐतिहासिक समारोह के महत्व पर खर्च का मापदंड लगाना सरासर गलत है। अमृत महोत्सव के कार्यक्रम साल भर चलने वाले हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल की गौरवशाली परंपरा को शब्दबद्ध करने के लिए अनेक जर्नल एवं पुस्तकें प्रकाशित की जा रही हैं। पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाने वाला है। विधान भवन की इमारत में कम्युनिकेशन की आधुनिक एवं नई व्यवस्था स्थापित की जाने वाली है। बहरहाल 19 जुलाई के समारोह का छह मराठी चैनलों पर लाइव टेलिकास्ट किया जाने वाला है। आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाले विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर काल का लाइव टेलिकास्ट करने की श्री वलसे पाटील ने अनुमति दे दी है।

Tuesday, July 5, 2011

बैग में 47 हजार 500 रुपये

कल्याण जीआरपी पुलिस की सजगता से एक व्यक्ति का लोकल ट्रेन में रुपयों से भरा बैग वापस मिल गया। बैग में 47 हजार 500 रुपये थे। कल्याण जीआरपी के वरिष्ट निरीक्षक जगताप ने बताया कि रविवार मुंबई से कल्याण की 7.45 की लोकल ट्रेन में कल्याण जीआरपी के पुलिसकर्मी राजेश गायकवाड एवं कुर्ला की महिला जीआरपी कर्मी आशा गायकवाड को एक बैग संदिग्ध हालत में लोकल ट्रेन के प्रथम वर्ग के डिब्बे में मिला। पहले जीआरपी ने वहां बैठे यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई दावेदार नहीं मिलने पर यह बैग कल्याण जीआरपी कार्यालय ले आए। छान-बीन करने पर बैग के अंदर 47 हजार 500 रुपये नगद व देवेन पटेल नामक व्यक्ति का कॉलेज आई. डी. मिला। पहचान पत्र के आधार बैग को कल्याण के मोहना में रहने वाले देवेल पटेल को सौंपा गया।

Monday, July 4, 2011

खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।

खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री और आईसीसी के चेयरमैन शरद पवार ने कही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की पिच पर वे राजनीति न करके , काम को बढ़ावा देते आ रहे हैं और आगे भी क्रिकेट के विकास के लिए काम करते रहेंगे। शरद पवार ने यह बातें शनिवार को ठाणे में पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के सत्कार कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि खेल संस्थाओं का चुनाव लड़ते समय उन्होंने किसी पार्टी या व्यक्ति का समर्थन नहीं लिया। पवार ने कहा कि उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से खेल में हस्तक्षेप न करते हुए खेल के प्रसार और विकास के लिए हमेशा काम किया है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष पद चुनाव में दिलीप वेंगसरकर को शिवसेना के समर्थन पर शरद पवार ने कहा कि वेंगसरकर को शिवसेना का समर्थन सिर्फ हवाबाजी है।

Wednesday, June 29, 2011

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से संबंधित नक्शे और सर्वे शीट्स मिले।

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से संबंधित नक्शे और सर्वे शीट्स मिले। बुधवार को मामले की जांच कर रही न्यायिक जांच समिति को बताया गया कि पिछले सप्ताह स्टेट लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट से गायब हुए कागजात मिल चुके हैं। मुंबई सिटी सर्वे और लैंड रिकॉड के सुप्रिंटेंडेंट संजय धिकले ने दो सदस्यीय समिति को बताया कि खोए हुए कागजात उन्हें मिल चुके हैं तथा जब भी आवश्यकता हों वे उसे समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।