बीजेपी (अल्पसंख्यक मोर्चा) के अध्यक्ष हाजी हैदर आज़म ने पत्र लिखकर अभिनेता शाहरुख खान पर 2 जी घोटाले में शामिल होने और माफियाओं से उनके कथित संपर्क की जांच करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सिनेयुग के मालिक करीम मोरानी की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान जिस तरह से तिलमिला गए उससे लगता है कि वे भी किसी न किसी रूप में इस घोटाले में शामिल हैं। गौरतलब है कि आईपीएल की अपनी टीम के लिए खिलाडि़यों की नीलामी पर बोली लगाते समय भी करीम मोरानी प्रमुखता से दिखाई दे रहे थे। आशंका है कि आईपीएल में भी घोटाले का पैसा लगा है। श्री आज़म ने यह पत्र प्रधान मंत्री से लेकर सीबीआई, विपक्ष के नेताओं, राष्ट्रपति, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आदि 18 लोगों को भेजा है।
Wednesday, June 8, 2011
Friday, June 3, 2011
बाबा की मुहिम राजनीति से प्रेरित
एमएनएस की आपत्ति
Thursday, June 2, 2011
शाहरुख खान ने कहा है कि करीम मोरानी मामले में उन्हें न घसीटा जाए।
बॉलिवुड सुपर स्टार शाहरुख खान ने कहा है कि करीम मोरानी मामले में उन्हें न घसीटा जाए। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी से वह अपसेट हैं। उन्होंने कहा कि मोरानी का केकेआर में कोई हिस्सेदारी नहीं है। शाहरुख खान ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 2 जी मामले में गिरफ्तार फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी के मामले में उन्हें न घसीटा जाए। उन्होंने सफाई दी कि मोरानी का कोलकाता नाइट राइडर्स में कोई हिस्सेदारी नहीं है। हालांकि शाहरुख खान ने यह स्वीकार किया कि मोरानी की गिरफ्तारी से वह अपसेट हैं। शाहरुख खान ने कहा कि मोरानी बहुत से फिल्म स्टार्स के करीबी हैं। गौरतलब है कि बॉलिवुड के नामी फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी की जमानत की अर्जी कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सिनेयुग फिल्म्स के करीम मोरानी की जमानत अर्जी पर 24 मई को सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और फैसले के लिए 30 मई की तारीख तय की थी। मोरानी पर आरोप है कलैगनार टीवी को जो 200 करोड़ रुपये डीबी रियलिटी के अकाउंट से ट्रांसफर किए गए, उसकी व्यवस्था करीम मोरानी ने की थी। मोरानी को इसके लिए 6 करोड़ रुपए मिले थे। सीबीआई ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए कहा था कि मोरानी को इस ट्रांजेक्शन का सीधा लाभ मिला है।
महिलाओं को बुधवार से रेल यात्रा में टिकट पर 50 फीसदी की छूट
बुजुर्ग महिलाओं को बुधवार से रेल यात्रा में टिकट पर 50 फीसदी की छूट मिलने लगेगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को बुधवार से लागू कर दिया गया है। अभी तक महिलाओं को केवल 30 फीसदी की छूट मिलती थी। वहीं 60 साल की उम्र से ज्यादा बुजुर्ग पुरुषों को भी ट्रेन का टिकट खरीदने पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने छूट से संबंधित सर्कुलर रेलवे के सभी जोन को भेज दिया है। एनआर - एनईआर लखनऊ डिवीजन में पहले ही दिन हजारों यात्रियों ने छूट का लाभ उठाया। सीनियर सिटीजन विजया पंत (59 वर्ष ) को दिल्ली की टिकट जब पचास फीसदी रियायत पर मिली तो उन्होंने ममता बनर्जी के साथ ही सोनिया गांधी को भी इसके लिए धन्यवाद दिया। यूपी के डीजी हेल्थ रह चुके डॉ . आर . एस . बाजपेयी और डॉ . पी बहादुर ने भी किराये में रियायत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे रेल यात्रा करने पर वरिष्ठ नागरिकों पर कम बोझ पड़ेगा। शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को शताब्दी - राजधानी जैसी वीआईपी गाडि़यों में छूट दी गई है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर मार्केटिंग मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि रेल मंत्री की घोषणा के अनुसार रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद बुजुर्ग रेल यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए छूट का प्रावधान लागू कर दिया गया है। अभी तक यह छूट केवल 30 फीसदी मिलती थी। 58 साल की महिलाओं के लिए 20 फीसदी तो 60 साल के पुरुषों के रेल टिकटों पर छूट 10 प्रतिशत और बढ़ा दी गई है।
Tuesday, May 31, 2011
गिरफ्तार प्रशांत शिंदे और प्रिया वैद्य को पुलिस हिरासत में
Friday, May 27, 2011
जहां आदर्श सोसायटी स्थित है, वह प्लॉट महाराष्ट्र सरकार का
आदर्श घोटाले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय आयोग के समक्ष दायर हलफनामे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ' जहां आदर्श सोसायटी स्थित है, वह प्लॉट महाराष्ट्र सरकार का है। यह रक्षाकर्मियों या करगिल के युद्ध नायकों के लिए आरक्षित नहीं था। ' शिन्दे ने कहा कि सरकार ने आदर्श सोसायटी को सभी दस्तावेजों की उचित जांच के बाद ही भूमि का आवंटन किया। हलफनामे में कहा गया है कि 18 जनवरी 2003 के आशय पत्र में यह स्पष्ट किया गया था कि भूमि जुलाई 1999 के सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुरूप आवंटित की गई थी, जिसमें युद्ध नायकों के लिए आरक्षण प्रदान नहीं किया गया था। शिन्दे ने हलफनामे में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मई 2003 से नवंबर 2004 तक मेरे कार्यकाल में मुझे आदर्श सोसायटी को भूमि आवंटन में कथित अनियमितता की कोई शिकायत नहीं मिली। ' हलफनामा आयोग द्वारा महीने के शुरू में भेजे गए सम्मन के जवाब में दायर किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने इसके लिए 13 जून तक का समय मांगा, जिसकी स्वीकृति मिल गई।
