मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार का प्रतिष्ठित राज कपूर सम्मान अभिनेता शाहरुख खान को दिए जाने की खबर गलत है। ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विधानसभा में सोमवार को बीजेपी सदस्य देवेंद्र फडणवीस ने सम्मान का मुद्दा उठाया था। उनका तर्क था कि शाहरुख भले ही अच्छे अभिनेता हों, मगर ये सम्मान मराठी कलाकारों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने दलील दी कि 'जोगवा' जैसे मराठी फिल्म को पांच-पांच राष्ट्रीय अवॉर्ड मिले हैं। वहीं, 'मी शिवाजी राजे बोलतोय' और 'नटरंग' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए साफ किया कि सरकार वैसे भी इन पुरस्कारों का फैसला नहीं करती। इसके लिए अलग से समिति है, जो सम्मान के बारे में प्रस्ताव सरकार को भेजती है। फिलहाल, सरकार को ऐसा कोई प्रस्ताव मिला ही नहीं है। कुछ चैनलों ने शाहरुख को सम्मान दिए जाने की खबर चलाई, मगर इसमें सत्यता नहीं है। महाराष्ट्र सरकार हर साल हिन्दी सिनेमा में श्रेष्ठ योगदान के लिए राज कपूर सम्मान और मराठी सिनेमा में श्रेष्ठ योगदान के लिए वी. शांताराम सम्मान फिल्मी दुनिया की हस्तियों को प्रदान करती है।
Tuesday, July 13, 2010
Saturday, July 10, 2010
सुप्रीम कोर्ट ने इस किताब पर बैन लगाने की महाराष्ट्र सरकार की अर्जी को ठुकरा
Monday, July 5, 2010
भारत बंद के असर से दिल्ली का हाल बेहाल
भारत बंद के असर से दिल्ली का हाल बेहाल हो रहा है। रात भर की बारिश के बाद सुबह से लेफ्ट पार
्टियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के जगह जगह प्रदर्शन से जाम लग गए हैं। कई जगहें मेट्रो तक रोक दी गई है और बीजेपी-लेफ्ट पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं समेत 1000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। राजनाथ सिंह, शरद यादव और गडकरी को पुलिस ने चांदनी चौक इलाके से हिरासत में लिया। अक्षरधाम पर बीजेपी के 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आईटीओ पर तगड़े जाम के कारण रूट बदल दिए गए हैं। शाहदरा में दो लोकल ट्रेंनें कार्यकर्ताओं ने रोक दी हैं। कई वरिष्ठ नेताओं जैसे अरुण जेटली, चंद्रबाबू नायडू और मुख्तार अब्बास नकवी को पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया है। लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आईटीओ पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया है जिसके चलते पुलिस से उनकी अनबन भी हो गई है। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ताला लगा दिया है। राजीव चौक और करोल बाग पर कुछ देर के लिए मेट्रो रोकी गई।
Saturday, July 3, 2010
अरुण गवली को हफ्तावसूली के एक केस में जमानत
विशेष मकोका अदालत ने शुक्रवार को अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को हफ्तावसूली के एक केस में जमानत दे दी। उसे इस केस में सन् 2008 में गिरफ्तार किया गया था। मकोका कोर्ट से इस केस में जमानत मिलने के बावजूद गवली अभी भी जेल में बंद रहेगा, क्योंकि उस पर एक पार्षद के मर्डर में भी मुकदमा चल रहा है।
खार पुलिस स्टेशन के सामने अपना बयान दर्ज करवाया
Monday, June 28, 2010
मुलाकात में कोई राजनीति नहीं
Thursday, June 24, 2010
बिहार में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी
बिहार में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बिहार के लाखों लोगों को रिझाने और कांग्रेस की ओर मोड़ने की मुहिम के तहत महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में बाकायदा एक विशेष कमिटी बनाई है। इस चुनाव कमिटी का गठन गांधी भवन, नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल द्वारा आयोजित बैठक में किया गया, जिसमें मूलत: बिहार के रहने वाले कांग्रेसियों ने भारी संख्या में भाग लिया। अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हुसैन दलवई तथा उपाध्यक्ष फारूक आजम ने मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक को बिहार के चुनाव का प्रभारी बनाने की सोनिया गांधी की पहल का स्वागत किया। माणिकराव ठाकरे ने किसान सेल के उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बलवंत शास्त्री के सुझाव को स्वीकार करते हुए घोषणा की कि महाराष्ट्र से कम से कम पांच लोगों को बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट देने का पार्टी हाईकमान से आग्रह करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव महादेव शेलार को विशेष चुनाव कमिटी का संयोजक बनाया गया है जबकि इसके सात सदस्य होंगे फारूक आजम, मौलाना बुनई नईम हसनी, डॉ. बलवंत शास्त्री, रेणु राय, अली खान, अब्दुल वहीद मुखिया और सुशांत पाठक। इन्हें महाराष्ट्र के बिहारी बहुल जिलों का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में जनमत तैयार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
