महाराष्ट्र की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोहों के आयोजन का सिलसिला शनिवार
को शुरू हो गया। इस मौके का फायदा उठाने की जुगत में राज्य की कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार, शिवसेना और एमएनएस लग गए हैं। शिवसेना ने इस अवसर पर लता मंगेशकर के एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया है, तो राज ठाकरे की एमएनएस सचिन तेंडुलकर के साथ मराठी मानुस को लुभाने की कोशिश कर रही है। एमएनएस इसके साथ ही मराठी फूड फेस्टिवल में भाग लेने की अपील भी मुंबई के लोगों से कर रही है। कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने राज्य में पानी-बिजली संकट के बावजूद इस मौके पर शानदार शो का आयोजन किया है।