शनिवार को आरसीएफ एरिया में 14 साल की लड़की की अपने ही बिल्डिंग में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की सोनाली वसंत बेलूर शुक्रवार सुबह से लापता थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सोनाली आरसीएफ पुलिस क्षेत्र के वाशीनाका में म्हाडा कॉम्पलेक्स में चौथे माले पर रहती थी। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से शैम्पू लेने निकली थी। जब वह दोपहर तक अपने घर नहीं लौटी, तो उसकी मां लक्ष्मी काफी परेशान हो उठीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इसके बाद पुलिस के सभी कंट्रोल रूम को सूचित किया, पर लड़की के बारे में शुक्रवार तक कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब पौने चार बजे सोनाली के अंकल को बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर सोनाली की लाश मिली। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की के साथ रेप भी किया गया, पर पुलिस इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Sunday, January 10, 2010
चेंबूर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
मुंबई में आत्महत्याओं का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। ताजा मामले में शनिवार सुबह चेंबूर में एक
कॉलेज स्टूडेंट ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के अनुसार छात्रा की पहचान मैरी नाडर (16 ) के रूप में की गई है । बताया जाता है कि मैरी के पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से मैरी की मां अपने पति की याद में ज्यादातर समय रोती रहती थीं । शायद इसी से परेशान होकर मैरी ने आत्महत्या कर ली । वह चेंबूर के श्रमजीवी नगर में रहती थी। वह गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटक गई। उसने एक सूइसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। इसमें उसने तमिल में लिखा है कि वह अपने मृत पिता से मिलने जा रही है। पिछले 24 घंटे में चेम्बूर में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को आरबीआई के एक ऑफिसर रामचंद मोरे के 18 साल के बेटे विनीत ने अपने घर में फांसी लगा ली थी।
कॉलेज स्टूडेंट ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के अनुसार छात्रा की पहचान मैरी नाडर (16 ) के रूप में की गई है । बताया जाता है कि मैरी के पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से मैरी की मां अपने पति की याद में ज्यादातर समय रोती रहती थीं । शायद इसी से परेशान होकर मैरी ने आत्महत्या कर ली । वह चेंबूर के श्रमजीवी नगर में रहती थी। वह गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटक गई। उसने एक सूइसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। इसमें उसने तमिल में लिखा है कि वह अपने मृत पिता से मिलने जा रही है। पिछले 24 घंटे में चेम्बूर में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को आरबीआई के एक ऑफिसर रामचंद मोरे के 18 साल के बेटे विनीत ने अपने घर में फांसी लगा ली थी।
Monday, January 4, 2010
मुम्बई के डब्बेवाले इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।
अपने काम से ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स तक को प्रभावित करने वाले मुंबई के डब्बेवाले देश की व्यावासयिक राजधानी के लिए एक बार फिर गौरव का सबब बनने वाले हैं। मुम्बई के डब्बेवाले इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति सचिव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हम इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में डब्बेवालों की निर्बाध सेवा को प्रदर्शित करने वाले हैं। लगभग 100 साल से इस व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले डब्बेवाले उस समय अंतरराष्ट्रीय तौर पर सुर्खियों में आ गए थे, जब लंदन के प्रिंस चार्ल्स ने मुंबई यात्रा के दौरान उनसे भेंट की थी। प्रिंस ने बाद में उन्हें अपनी शादी में भी बुलाया था। डब्बेवालों का बेहतरीन प्रबंधन देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रबंधन स्कूलों ने अपने छात्रों को व्याख्यान देने के लिए भी आमंत्रित किया था। संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना इस मेहनतकश समूह के लिए गौरव का विषय है। ये इस दौरान मुंबई की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। अधिकारी ने बताया कि परेड के लिए लगभग 15 डब्बेवालों का चयन किया गया है, जिन्हें संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका वे परेड के दौरान प्रदर्शन करेंगे।' अपने सफल व्यवसाय के दौरान कोडिंग सिस्टम का उपयोग करने वाले डब्बेवाले मुंबई के लगभग दो लाख कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को प्रति दिन टिफिन पहुंचाते हैं। नूतन मुंबई टिफिनबॉक्स सप्लायर्स के अध्यक्ष रघुनाथ मेडगे ने कहा, 'यह किसी सपने के सच होने जैसा है...हमने हमेशा से दिल्ली के बारे में सुना और पढ़ा है, लेकिन हम में से कोई भी वहां गया नहीं है। हम इस मौके के लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं। मेडगे ने कहा कि उनके ग्राहक उनका अब और सम्मान करेंगे और उनका व्यवसाय अब और फले-फूलेगा। महाराष्ट्र पिछले तीन साल से गणतंत्र दिवस की परेड में अपनी प्रस्तुति को लेकर प्रथम आ रहा है।'
पुलिस कमिश्नर डी. शिवानंदन ने शनिवार को पार्टी में शामिल होने वाले इन पांचो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी।
माफिया डॉन छोटा राजन के गुंडों की तरफ से दी गई पार्टी में नाचने वाले पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की सिफारिश मंजूर कर ली गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इसकी मंजूरी दे दी है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर डी. शिवानंदन ने शनिवार को पार्टी में शामिल होने वाले इन पांचो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। इनमें दो आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। आरोप हैं कि क्रिसमस के एक दिन पहले छोटा राजन के सहयोगी की ओर से आयोजित पार्टी में ये पुलिस वाले शामिल हुए थे। जिन अफसरों को सस्पेंडकिया गया है उनमें डीसीपी वी. एन. साल्वे और एसीपी प्रकाश वाणी शामिल हैं। हालांकि वाणी ने इस आरोप को एकदम गलत बताते हुए कहा कि इस बारे में दिखाए गए फोटो और विडियो क्लिपिंग गलत हैं। उन्होंने कहा- यह मेरे खिलाफ साजिश है। मैं जिमखाना का सदस्य हूं और वहां अपनी पत्नी के साथ डिनर के लिए गया था, न कि किसी गैंगस्टर की पार्टी में शामिल होने। शिवानंदन ने कहा कि मैंने पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश राज्य सरकार से की है। जांच पूरी होने तक उन्हें सस्पेंड करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सीसीटीवी फुटेज और फोटो हैं, जिनसे यह साबित हो सकता है कि ये अधिकारी चेंबूर के जिमखाना में आयोजित पार्टी में मौजूद थे। बताया जाता है कि यह पार्टी गैंग के कुछ खास सदस्यों की रिहाई का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी। इनमें कुख्यात डी. के. राव भी शामिल है, जो 13 साल की कैद के बाद जेल से छूटा है। फरीद तनाशा और सुनील पोद्दार के नाम भी इनमें शामिल हैं। जिन अन्य पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है उनमें सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर तुलसीदास खक्कड, एंटी एक्सटॉरशन सेल का एक इंस्पेक्टर और चेंबूर थाने का एक कॉन्सटेबल शामिल हैं। गौरतलब है कि कथित रूप से इस पार्टी में साल्वे और वाणी समेत पुलिस अफसरों के शामिल होने के फोटो और विडियो फुटेज टीवी चैनलों पर आने के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल ने मामले की जांच का आदेश दिया था। बताया जाता है कि यह पार्टी छोटा राजन के एक करीबी सहयोगी पॉल्सन जोसेफ की ओर से दी गई थी, जो इलाके में उसका बिजनेस देखता है। जिमखाना के सूत्रों ने बताया कि जोसेफ इस महंगे क्लब का मेंबर है। पांच लाख रुपये सदस्यता शुल्क वाले इस क्लब में वह कार्ड खेलने और पार्टी के लिए नियमित रूप से जाता है। सूत्रों के मुताबिक कोई भी सदस्य 30 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाकर जितने मेहमान चाहे वहां ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर वहां बड़ी संख्या में लोग आए थे और सबकी पहचान बता पाना नामुमकिन है।
Saturday, January 2, 2010
नव वर्ष की शुभकामनाएं
नव वर्ष की शुभकामनाएं
हमारे प्रिय पाठकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
नव वर्ष 2010 आपकेलिए सुख-समृद्ध् आरोग्य, तथा मनोकामनाएं पूर्ण करे,
इन्ही शुभकामनाओं द्वारा आपके समक्ष नई आशाओं के साथ
डॉ राजेन्द्र कुमार गुप्ता
हमारे प्रिय पाठकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
नव वर्ष 2010 आपकेलिए सुख-समृद्ध् आरोग्य, तथा मनोकामनाएं पूर्ण करे,
इन्ही शुभकामनाओं द्वारा आपके समक्ष नई आशाओं के साथ
डॉ राजेन्द्र कुमार गुप्ता
Sunday, December 27, 2009
आतंकवादियों द्वारा किए जा सकने वाले हवाई हमले हो सकते हैं।
2008 के मुंबई हमलों की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति का कहना है कि मुंबई की अगली चुनौती आतंकवादियों द्वारा किए जा सकने वाले हवाई हमले हो सकते हैं। मुंबई हमलों की जांच के लिए गठित आर. डी. प्रधान समिति की रिपोर्ट में महाराष्ट्र की सुरक्षा प्रणाली की निंदा करते हुए कहा गया है कि आतंकवादी हमले के दौरान रक्षा प्रतिष्ठान पूरी तरह भ्रम की स्थिति में था। आईएएनएस के पास प्रधान समिति की 90 पृष्ठों वाली जांच रिपोर्ट है, जिसे पूर्व गृह सचिव आर.डी. प्रधान और पूर्व नौकरशाह वी.बालचंद्रन ने तैयार किया है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते इस रिपोर्ट को राज्य विधानसभा में पेश किया था लेकिन इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में भविष्य में हवाई हमलों की आशंकाओं को किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समिति ने चेतावनी दी है कि सरकार और गैर सरकारी संस्थानों में हेलिकॉप्टरों का प्रयोग बढ़ गया है। ऐसे में कोई भी हमले के लिए एक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकता है। समिति की रिपोर्ट में इस बात पर जोर नहीं दिया गया है कि हवाई हमले के बारे में कोई खुफिया रिपोर्ट मिली है लेकिन कहा गया है कि हमलों की आशंका के मद्देनजर विमानन सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान देना चाहिए। समिति ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने हमले से निपटने के लिए तेजी से कदम बढ़ाए थे। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि पुलिस को आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमलों को लेकर खुफिया जानकारी का अभाव, खुफिया जानकारियों के इस्तेमाल और नेतृत्व में कमी थी।' समिति ने कहा कि सात अगस्त 2006को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा समुद्री मार्ग से भारत पर हमले की योजना बना रहा है। आईएएनएस को मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्री हमले की छह, एक साथ कई हमले की 11 और तीन फिदायीन हमले की चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने भी स्वीकार किया है कि हमले से निपटने के लिए जो रास्ता चुना गया था उसमें कमी थी।
Sunday, December 20, 2009
तमाशा महोत्सव को वाशी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित
सिडको, नवी मुम्बई मनपा व महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक कार्य संचनालय के संयुक्त तत्वाधान में तमाशा महोत्सव को वाशी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम रविवार 20 से 26 दिसम्बर तक के बीच रोज शाम सात बजे से शुरू होगा। सीमेंट के जंगल में बस चुके शहरी नागरिकों के कानों तक गांव की ढोल, घुंघरू व ग्रामीण बोली में लोकगीतों व नाटकों की बहार इस महोत्सव में बहने वाली है। महोत्सव में महाराष्ट्र के कोने-कोने से आए तमाशा मंडलों में पुणे से अमन-तांबे पुणेकर व सरस्वती बाई कोल्हापुर तमाशा मंडल (20 दिसम्बर से), तुकाराम खेडकर व पांडुरंग मुले-मांजर वाडीकर लोक नाट्य तमाशा मंडल (21 दिसम्बर), बंसोड़े करवड़ीकर कराड (22 दिसम्बर), दिलीप काटे- भुकर व छाया काटे-पुणेकर लिंपणगांव तालुका श्री गोंदा (23 दिसम्बर) तथा हनुमान वाड़ी की कुंदा पाटिल पिंपलेकर तमाशा मंडल (24 दिसम्बर) अपनी कला को बिखेरेंगे। महोत्सव सभी के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)
