Friday, August 14, 2009
स्वाइन फ्लू के कारण इस साल की दही हांडी का आयोजन फीका पड़ गया
Wednesday, August 12, 2009
रेलवे पुलिस के प्रमुख ए. के. शर्मा को पदोन्नति देकर अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण)बनाया
लोकल में टक्कर, यात्री परेशान, कब सुध लेगी रेल
Saturday, August 8, 2009
अब बीजेपी रविवार से महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
शिवसेना के बाद अब बीजेपी रविवार से महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। उसका आरोप है कि कांग्रेस-एनसीपी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और चुनाव के पहले विविध घोषणाएं करके वह जनता के साथ धोखा कर रही है। सरकार को चले जाने का फरमान देनेवाले इस आंदोलन का मुम्बई में नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी करेंगे और गोपीनाथ मुंडे पुणे का मोर्चा संभालेंगे। प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता माधव भंडारी ने बताया कि राज्य के कई भागो में 'चले जाओ' आंदोलन होगा। इसके माध्यम से पांच लाख भाजपाई गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने बताया कि महंगाई, दस साल से सत्ता में बैठी कांग्रेस-एनसीपी सरकार की नाकामियां, किसानों द्वारा आत्महत्या, बिजली की कमी, वक्फ जमीन घोटाला आदि मसलों की ओर जनता का ध्यान खींचने के लिए आंदोलन होगा। असल में राज्य में व्याप्त सरकार विरोधी असंतोष को भुनाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना द्वारा दस दिन पहले ही महाराष्ट्र भर में संवाद रैलियों की शुरुआत की जा चुकी है।
मुम्बई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने अश्लील ई-मेल भेजने के मामले में एचडीएफसी बैंक के मैनिजर देवेश साबू को गिरफ्तार किया
मुम्बई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने अश्लील ई-मेल भेजने के मामले में एचडीएफसी बैंक के मैनिजर देवेश साबू को गिरफ्तार किया है। देवेश को पकड़ने के लिए सीनियर इंस्पेक्टर मुकुंद पवार और सचिन कदम की टीम ने कई दिन तक चेन्नै में डेरा डाला था। देवेश पर आरोप है कि उसने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड, उसके परिवार और जिस परिवार में उस गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई थी, वहां भी अश्लील ई-मेल किए। एडिशनल सीपी देवेन भारती के अनुसार देवेश की यह पूर्व गर्लफ्रेंड मुम्बई की रहने वाली है और एचडीएफसी की मुम्बई ब्रांच में काम करती है। दोनों के बीच काफी दिनों तक दोस्ती रही। इसके बाद देवेश ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया, पर किसी कारण से लड़की वालों ने देवेश को रिजेक्ट कर दिया। देवेश ने इसे अपना अपमान समझा। क्राइम ब्रांच चीफ राकेश मारिया के अनुसार हालांकि देवेश और लड़की दोनों चेन्नै और मुम्बई की अलग-अलग ब्रांच में काम करते हैं, पर एक बार मुम्बई में हुई एक कांफ्रंस में दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हो गई। पर जब लड़की वालों ने देवेश के शादी के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया, तो बदला लेने के लिए देवेश ने चेन्नै के चार अलग-अलग साइबर कैफे से ई-मेल किया, पर जब लड़की के परिवार द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई, तो मुम्बई साइबर सेल ने ई-मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस चेन्नै का लोकेट किया। इसके बाद जब साइबर सेल के अधिकारी चेन्नै गए, तो उन्हें सभी साइबर सेल के सीसीटीवी में देवेश के फुटेज मिल गए। इसके बाद देवेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
Wednesday, August 5, 2009
शिवसेना को नया चेहरा देने के लिए सही और यंग उम्मीदवारों एवं पदाधिकारियों की गंभीरता से तलाश
Sunday, August 2, 2009
डॉक्टर्स के अनुसार कसाब हायटस हर्निया से पीड़ित है।
एहतियात के तौर पर कसाब को खाना परोसने से पहले अधिकारी उसका निरीक्षण करते हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक मौका मिलने पर कसाब कभी-कभी जेल में मौजूद से कैदियों बातचीत करता है। कसाब 26 नवंबर 2008 को हुए मुम्बई हमलों के सिलसिले में पकड़ा गया एकमात्र आतंकवादी है और उसके खिलाफ मामलों पर सुनवाई चल रही है।
